
सिवनी में 'हवाला लूटकांड' का खुलासा... 11 पुलिसवाले बने लुटेरे, निलंबित SDOP पूजा पांडे गिरफ्तार
AajTak
मध्य प्रदेश में हवाला के पैसे पर नजर पड़ते ही पुलिसवालों की नियत बदल गई. चेकिंग की आड़ में पुलिस ने 1.45 करोड़ रुपए लूट लिए. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब व्यापारी और ड्राइवर ने पुलिस से शिकायत कर डाली. मुख्यमंत्री के आदेश पर 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज.
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिसवालों ने अपनी करतूत से वर्दी को दागदार कर दिया. यहां हवाला के 1.45 करोड़ रुपए की लूट के मामले में 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि एसडीओपी (अनुविभागीय अधिकारी) पूजा पांडे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले जबलपुर आईजी की रिपोर्ट के आधार पर उवको तत्काल निलंबित कर दिया गया था.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 8 अक्टूबर की रात का है. सिवनी जिले के सिलादेही जंगल में पुलिस टीम ने एक वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसके अंदर बड़ी रकम देखकर दंग रह गई. ये पैसा कटनी से महाराष्ट्र के जालना भेजी जा रही थी. लेकिन जांच और जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बजाय, पुलिस टीम ने ड्राइवर के साथ पहले मारपीट की, फिर उसके पास मौजूद पैसे लूट लिए.
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद यह मामला गंभीरता से लिया गया. 9 अक्टूबर को व्यापारी और ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक (जबलपुर) प्रमोद वर्मा ने जांच का आदेश दिया. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने एसडीओपी पूजा पांडे को निलंबित कर गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया.
इस घटना में 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) डकैती, 126(2) गलत तरीके से रोकना, 140(3) अपहरण और 61(2) आपराधिक षड्यंत्र के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. यह मामला तब खुला जब अगले दिन व्यापारी खुद कोतवाली पहुंचा और बताया कि उससे 1.45 करोड़ पुलिस ने छीन ली है.
सिवनी के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के मुताबिक, 8 अक्टूबर की रात बंडोल थाना प्रभारी और एसडीओपी कार्यालय के कर्मचारियों ने सिलादेही जंगल के पास एक चार पहिया वाहन को रोका था. वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी. यह रकम हवाला के जरिए कटनी से महाराष्ट्र के जालना भेजी जा रही थी. पुलिस टीम ने रकम जब्त करने की बजाए खुल लूट लिया.
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग ने फौरन कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 10 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिया है. इन निलंबित पुलिसकर्मियों में बंडोल थाना प्रभारी उप-निरीक्षक अर्पित भैरम, हेड कांस्टेबल माखन और रवींद्र उइके, कांस्टेबल जगदीश यादव, योगेंद्र चौरसिया, रितेश (ड्राइवर), नीरज राजपूत, केदार और सदाफल शामिल हैं. इनके खिलाफ विभागीय और आपराधिक कार्रवाई होगी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









