
सिलचर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले राहुल गांधी, मणिपुर के हिंसा प्रभावित लोगों का जानेंगे हाल
AajTak
राहुल गांधी ने हिंसा प्रभावित मणिपुर जाते वक्त असम के कछार जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की. लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद कांग्रेस नेता का यह दोनों पूर्वोत्तर राज्यों का पहला दौरा होगा.
मणिपुर (Manipur) दौरे से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) असम के सिलचर शहर पहुंचे. उन्होंने मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों में जाते वक्त असम में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की. लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद राहुल गांधी यह पहला पूर्वोत्तर दौरा है. राहुल गांधी का असम दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब राज्य में कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से भयंकर बाढ़ आई हुई है, जिससे भूस्खलन हो रहा है और नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 28 जिलों के करीब 22.70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.
राहुल गांधी सुबह असम के कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर उतरे और इसके बाद इलाके के बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की.
असम में बाढ़ से 78 लोगों की मौत
असम में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में कुल 78 लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों की लिस्ट में कामरूप, नागांव, कछार, धुबरी, ग्वालपाड़ा, मोरीगांव, हैलाकांडी, बोंगाईगांव, दक्षिण सलमारा, डिब्रूगढ़, करीमगंज, लखीमपुर, होजाई, नलबाड़ी, चराईदेव, विश्वनाथ, गोलाघाट, जोरहाट, धेमाजी, बारपेटा, सोनितपुर, कोकराझार, माजुली, कामरूप (महानगर), दारांग, शिवसागर, चिरांग और तिनसुकिया जिलों के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: आज मणिपुर जाएंगे LoP राहुल गांधी, असम में बाढ़ प्रभावित लोगों से भी करेंगे मुलाकात
ब्रह्मपुत्र, बराक और उसकी सहायक नदियों सहित 9 नदियां सूबे में कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नेमाटीघाट, तेजपुर और धुबरी में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. हालांकि, गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर घट रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









