
सिर पर भारी सामान रख हाथ छोड़कर चलाई साइकिल, IPS ने की तारीफ!
AajTak
सिर पर सामान और हाथ छोड़कर साइकिल चलाता शख्स. सड़क पर ट्रैफिक के बीच कमाल का बैलेंस. साइकिल सवार का ऐसा ही एक वीडियो IPS अधिकारी ने शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साइकिल सवार ने ट्रैफिक वाली सड़क पर जो टैलेंट दिखाया, उसकी जमकर लोग तारीफ कर रहे हैं.
IPS अधिकारी आरिफ शेख ने हाथ छोड़कर सिर पर सामान ढो रहे साइकिलसवार का वीडियो शेयर किया है. शख्स ट्रैफिक में साइकिल चलाता दिख रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने साइकिल सवार शख्स के जज्बे की तारीफ की. वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जो इस शख्स और IPS अधिकारी की आलोचना की और कहा कि सेफ्टी के लिए ये ठीक नहीं है.
ट्विटर पर इस वीडियो को IPS अधिकारी आरिफ शेख (IPS Arif Shaikh) ने शेयर किया. आरिफ 2005 कैडर के IPS अधिकारी हैं. वीडियो का कैप्शन है, 'और कुछ मिले ना मिले...लाइफ में बस इतना कॉन्फिडेंस मिल जाए...'. इस वीडियो को अब तक 10 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं. 7 हजार से ज्यादा रीट्वीट हो चुके हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स दोनों हाथ छोड़कर साइकिल चला रहा है, उसके सिर पर काफी सामान है. इस दौरान सड़क पर कई वाहन भी आते-जाते दिख रहे हैं. सिर पर सामान और ट्रैफिक के बावजूद इस शख्स ने बैलेंस मेंटेन किया.
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं. कुछ यूजर्स ने शख्स के इस स्टंट को रिस्की करार दिया. कुछ लोगों ने कहा कि यह यातायात नियमों का उल्लंघन है. हालांकि, कुछ लोगों ने लिखा है कि इस शख्स का क्या चालान किया जा सकता है?
एक शख्स ने लिखा- सब दो वक्त की रोटी का मसला है जनाब, वरना पता उसे भी है. जनाब की मौत और जिंदगी दोनों साथ साथ चल रही है
संदीप नाम के यूजर ने लिखा, इस शख्स के कॉन्फिडेंस को सैल्यूट. हालांकि, एक यूजर ने तंज भरे अंदाज में यह भी लिखा कि वह सब तो ठीक है, पर यह बंदा ब्रेक कैसे लगाएगा?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












