
सिर्फ 330 के सालाना प्रीमियम पर 2 लाख का बीमा, आपने लिया मोदी सरकार की इस स्कीम का फायदा?
AajTak
साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी बीमा योजना की शुरुआत की थी जिसमें साल में सिर्फ 330 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का बीमा मिल जाता है. इस स्कीम का नाम है- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना.
साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी बीमा योजना की शुरुआत की थी जिसमें साल में सिर्फ 330 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का बीमा मिल जाता है. इस स्कीम का नाम है- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना. आइए जानते हैं कि क्या है इस योजना की खासियत और इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है? (फाइल फोटो: PIB) कौन ले सकता है लाभ: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए सालाना प्रीमियम सिर्फ 330 रुपये है. यह योजना 18 -50 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है. जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी की उम्र 55 साल है. इस टर्म प्लान को हर साल रिन्यू कराना पड़ता है. इसमें अश्योर्ड अमाउंट यानी बीमा की रकम 2,00,000 रुपये है. (फाइल फोटो: रॉयटर्स) क्या है खासियत: देश के हर आदमी तक जीवन बीमा का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) शुरू की थी. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है. (फाइल फोटो: PIB)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












