
सिर्फ 16 हजार सैनिकों वाला देश लिथुआनिया क्यों पुतिन को दिखा रहा आंख? जंग की तैयारी में जुटा
AajTak
यूक्रेन के बाद रूस ने अब लिथुआनिया को भी धमकी दी है. इस पर लिथुआनिया ने कहा है कि वो इसके लिए तैयार है. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि रूस के साथ आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गया है लिथुआनिया?
रूस की अपने एक और पड़ोसी देश से अनबन हो गई है. इस देश का नाम लिथुआनिया है. लिथुआनिया ने रूस के कैलिनिनग्राद तक रेल के जरिए जाने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बाद रूस ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लिथुआनिया को ऐसा जवाब दिया जाएगा, जिससे उसके लोगों को दर्द महसूस होगा. इस पर लिथुआनिया ने जवाब देते हुए कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं.
रूस ने लिथुआनिया को ऐसे समय चेतावनी दी है, जब पहले से ही 4 महीने से उसकी यूक्रेन के साथ जंग चल रही है. लिथुआनिया छोटा से देश है, जिसकी आबादी महज 28 लाख है. इस देश के पास महज 16 हजार की सेना है. जबकि, रूस के पास 10 लाख से ज्यादा सक्रिय जवान हैं.
लिथुआनिया कभी सोवियत संघ का ही हिस्सा हुआ करता था. 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद लिथुआनिया अलग देश बना था. 2004 में लिथुआनिया सैन्य संगठन NATO में शामिल हो गया था. NATO यानी नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेश की शुरुआत 1949 में हुई थी. अमेरिका इसका नेतृत्व करता है. इस समय NATO में 30 देश शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-- पुतिन के 'Plan C' ने बदले युद्ध के समीकरण! पूर्वी यूक्रेन में रूस के हमले तेज, क्या करेंगे जेलेंस्की?
अब बात रूस और लिथुआनिया के बीच झगड़े की. दरअसल, कैलिनिनग्राद एक सैंडविच की तरह है. इसके एक ओर पोलैंड है तो दूसरी ओर लिथुआनिया. पोलैंड और लिथुआनिया दोनों ही NATO के सदस्य हैं. कैलिनिनग्राद तक जो भी सप्लाई होती है, वो लिथुआनिया से ही रेल के जरिए होती है. लिथुआनिया ने अब इस सप्लाई को रोक दिया है.
हाल ही में लिथुआनिया ने रूस की ओर जाने वाली ट्रेन को बंद कर दिया. उसने कहा कि उसने ऐसा यूरोपियन यूनियन के प्रतिबंधों के चलते किया है. लिथुआनिया ने यूरोपियन यूनियन के प्रतिबंधों के नियमों का हवाला देते हुए कैलिनिनग्राद से आने और जाने वाले सामान पर रोक लगा दी है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








