
सिर्फ 1100 रुपये में 1000 KM चलेगी Tata की ये कार, इस दिन से बुकिंग शुरू
AajTak
Tata Tiago EV Booking: टाटा मोटर्स ने टियागो ईवी के ड्राइविंग कॉस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है. कंपनी ने कहा है कि इस कार को चलाने पर पेट्रोल कार की तुलना में हर एक किलोमीटर पर 6.5 रुपये की बचत हो सकती है. टियागो ईवी टाटा मोटर्स की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है.
टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी (Tiago EV) की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. कंपनी ने इस कार को लेकर कई जबरदस्त दावे किए हैं. देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में अपनी पकड़ लगातार मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. टियागो ईवी टाटा मोटर्स की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है. कंपनी के इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पोर्टफोलियों में नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी पहले से ही शामिल हैं. टियागो ईवी से कंपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट में एट्री मारी है.
एक किलोमीटर पर 6.5 रुपये की बचत
टाटा मोटर्स ने टियागो ईवी के ड्राइविंग कॉस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है. कंपनी ने कहा है कि इस कार को चलाने पर पेट्रोल कार की तुलना में हर एक किलोमीटर पर 6.5 रुपये की बचत हो सकती है. इसके लिए कंपनी ने तुलनात्मक आंकड़ा भी पेश किया.
टाटा मोटर्स के अनुसार, अगर आप इसी रेंज की कोई पेट्रोल कार चलाते हैं तो आपको हजार किलोमीटर ड्राइव करने पर 7,500 रुपये का तेल लगेगा. वहीं, टियागो ईवी को 1000 किलोमीटर चलाने पर कॉस्ट महज 1,100 रुपये आएगी. इस तरह आप 1000 किलोमीटर ड्राइव करने पर समतुल्य पेट्रोल कार के मुकाबले करीब 6,500 रुपये बचा सकते हैं.
10 अक्टूबर से बुकिंग शुरू
टियागो ईवी की बुकिंग 10 अक्टूबर को 12 बजे दोपहर से शुरू होगी. ग्राहक किसी भी अधिकृत टाटा मोटर्स डीलरशिप या वेबसाइट पर 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट जमा करके टियागो इलेक्ट्रिक की बुकिंग करा सकते हैं. इस कार की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी. टियागो ईवी टेस्ट ड्राइव के लिए दिसंबर से उपलब्ध होगी. टियागो ईवी Ziptron टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. टाटा टियागो ईवी की कीमत 8.49 लाख रुपए से लेकर 11.79 लाख रुपये तक होगी.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











