
सिर्फ भारत नहीं अब विदेश में भी 'गणेश मंदिर वाली गली', वीडियो देख भावुक हुए लोग
AajTak
न्यूयॉर्क में रहने वाले गणेश भक्तों के लिए उस वक्त खुशखबरी आई जब प्रशासन ने एक समारोह के दौरान शहर की एक गली का नाम बदलकर गणेश टैंपल स्ट्रीट रख दिया.
अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रथम पूजनीय भगवान गणेश के नाम की सड़क देखने को मिलेगी. अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक प्रख्यात और प्रमुख मंदिर के बाहर की सड़क का नाम ‘गणेश टेम्पल स्ट्रीट’ रखा गया है. पहले इस जगह का नाम ब्राउन स्ट्रीट था, जिसे बदलकर गणेश टेम्पल स्ट्रीट किया गया है. न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहर में भगवान गणेश के नाम की सड़क होना हिंदू धर्म के लोग और भारत के लिए गर्व की बात है.
उत्तर अमेरिका की हिंदू मंदिर सोसायटी ‘महा वल्लभ गणपति देवस्थानम्’ की स्थापना 1977 में हुई थी. इसे गणेश टेम्पल के नाम से जाना जाता है जो उत्तरी अमेरिका में हिंदुओं का पहला और सबसे पुराना मंदिर माना जाता है. यह हिंदू मंदिर फ्लशिंग, क्वींस काउंटी में स्थित है. मंदिर के बाहर की सड़क का नाम बाउने स्ट्रीट है, जो अमेरिका के धार्मिक स्वतंत्रता के पैरोकार तथा दासता-रोधी आंदोलन के अग्रदूत जॉन बाउने के नाम पर है।
शनिवार को एक विशेष समारोह में इस सड़क का नाम प्रसिद्ध गणेश मंदिर के सम्मान में ‘गणेश टेम्पल स्ट्रीट’ रखा गया. इस समारोह में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल, क्वींस बॉरो के अध्यक्ष डोनोवैन रिचर्ड्स, न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के कार्यालय में व्यापार, निवेश और नवोन्मेष के उपायुक्त दिलीप चौहान समेत कई लोग शामिल हुए.
सिर्फ जश्न नहीं बल्कि मेहनत की भी बात है जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि सड़क का एक और नाम रखना सिर्फ जश्न की बात नहीं है बल्कि यह उस कड़ी मेहनत को भी दिखाता है जो इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए की गई है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज अमेरिका में किसी स्ट्रीट का नाम हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर रखे जानें के बाद वहां के स्थानीय लोगों मे इसको लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. लोग सोशल नेटवर्किंग साइट स्ट्रीट के बदले हुए नाम की तस्वीरों और वीडियोज को शेयर कर रहे हैं.
कुछ लोगों ने वीडियो को शेयर कर इमोशनल मैसेज भी लिखे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











