
सिर्फ पांच महीने में हो गया था बच्ची का जन्म, 10 साल बाद सोते हुए हो गई मौत
AajTak
ब्रिटेन में एम्बर नाम की बच्ची का जन्म तय समय से 16 सप्ताह पहले (पांच महीने में) ही हो गया था और वो दिव्यांग भी थी. समय से पहले जन्म लेने की वजह से बच्ची ने जीवन का पहला साल अस्पताल में बिताया और उस वक्त उसके जीवित रहने की सिर्फ 30 प्रतिशत संभावना थी.
किसी भी मां-बाप के लिए अपने आखों के सामने बच्चे की मौत देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है. इस पीड़ा को 37 साल की एमिली जाइल्स को भी सहना करना पड़ा. उनकी प्यारी और मासूम बेटी रात को सोई तो जरूर लेकिन फिर उस रात की सुबह उसके लिए कभी नहीं हुई. नींद में ही बच्ची की मौत हो गई. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट) दरअसल ब्रिटेन में एम्बर नाम की बच्ची का जन्म तय समय से 16 सप्ताह पहले (पांच महीने में) ही हो गया था और वो दिव्यांग भी थी. समय से पहले जन्म लेने की वजह से बच्ची ने जीवन का पहला साल अस्पताल में बिताया और उस वक्त उसके जीवित रहने की सिर्फ 30 प्रतिशत संभावना थी. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट) हालांकि बच्ची ने उस वक्त सभी बाधाओं को दूर कर दिया और वो धीरे-धीरे बड़ी होने लगी. जाइल्स की बेटी गंभीर रूप से दिव्यांग थी और सीमित स्थिति के साथ बड़ी हुई थी. हालांकि पिछले कुछ सालों में उसका स्वास्थ्य स्थिर हो गया था जिससे उसकी मां और पिता भी काफी खुश थे. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












