
सिर्फ तीन हफ्ते में मिलेगी अमेरिका की नागरिकता, ग्रीन कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ा मौका
AajTak
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच अगर आप नागरिकता के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको तीन हफ्ते में नागरिकता मिल सकती है. हालांकि, इसके लिए कुछ नियम हैं. जैसे कि ग्रीन कार्ड होल्डर्स को नागरिकता हासिल करने के लिए पांच साल तक अमेरिका में रहना होगा.
चुनाव के बीच सबकुछ आसान हो जाता है. फिर चाहे अमेरिका की नागरिकता ही क्यों न हो. अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होना है और इससे पहले आसान भाषा में कहें तो एक बड़ी स्कीम आई है. अगर आप ग्रीन कार्ड होल्डर हैं तो आपको महज तीन हफ्ते में अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी और आप राष्ट्रपति चुनाव में वोट भी कर सकेंगे.
एशियन अमेरिकन पैसिफिक आइलैंडर्स (AAPI) के अध्यक्ष और संस्थापक शेखर नरसिम्हन का कहना है कि जो बाइडेन प्रशासन के तहत पात्र ग्रीन कार्ड होल्डर्स सिर्फ तीन हफ्ते में नागरिकता हासिल कर सकते हैं. अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव होना है. माना जा रहा है कि इससे पहले अपना वोटर बेस बढ़ाने के लिए बाइडेन प्रशासन ने यह कदम उठाया है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में निकली कम्युनिस्ट पार्टी की रैली, लिखा- Billionaires are Parasites... एलन मस्क ने दिया ये रिएक्शन
लाखों भारतीय को नागरिकता मिलने का इंतजार
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस के आंकड़े से पता चलता है कि लाखों भारतीय ग्रीन कार्ड मिलने की उम्मीद में हैं. डॉक्टरों, इंजीनियरों और वैज्ञानिकों सहित भारत के कई हाई स्किल्ड प्रोफेशनल्स को अमेरिका में नागरिकता हासिल करने के लिए दशकों का इंतजार करना पड़ता है.
क्या है ग्रीन कार्ड?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











