'सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बाकी पार्टियों में भी हैं B टीम', राहुल गांधी के बयान पर बोले संजय राउत
AajTak
संजय राउत ने कहा, 'ए टीम और बी टीम सिर्फ कांग्रेस में नहीं होती, बल्कि कई अन्य पार्टियों में भी होती हैं. जो लोग यहां बैठकर बीजेपी से अंदरखाने मिलते हैं, ऐसे लोग सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं, बल्कि कई अन्य पार्टियों में भी हैं.' उन्होंने कहा, 'अगर राहुल गांधी ने ऐसे लोगों से मुक्त होने का कोई निर्णय लिया है, तो उन्हें अच्छी तरह पता होगा कि कौन क्या कर रहा है. मैं उनके इस फैसले का स्वागत करता हूं.'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के गुजरात में दिए 'बी-टीम' वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ए टीम, बी टीम सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं है, बाकी पार्टियों में भी है. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी ने ऐसे लोगों को निकालने का फैसला लिया है तो मैं इसका स्वागत करता हूं.
संजय राउत ने कहा, 'ए टीम और बी टीम सिर्फ कांग्रेस में नहीं होती, बल्कि कई अन्य पार्टियों में भी होती हैं. जो लोग यहां बैठकर बीजेपी से अंदरखाने मिलते हैं, ऐसे लोग सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं, बल्कि कई अन्य पार्टियों में भी हैं.' उन्होंने कहा, 'अगर राहुल गांधी ने ऐसे लोगों से मुक्त होने का कोई निर्णय लिया है, तो उन्हें अच्छी तरह पता होगा कि कौन क्या कर रहा है. मैं उनके इस फैसले का स्वागत करता हूं.'
एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना
संजय राउत ने कहा, 'बहुत से लोग चुपचाप बैठे रहते हैं, हम उन्हें 'नमक हराम' कहते हैं. ये लोग सच में नमक हराम हैं. जैसे हमारे यहां एकनाथ शिंदे और उनके 40 लोग दो साल से बीजेपी का एजेंडा चला रहे थे और फिर खुलेआम चले गए. अच्छी बात है कि वे चले गए, हम अपने ही घर में आजाद हो गए.'
उन्होंने कहा, 'अपने ही घर में बैठकर इतनी बेईमानी और गद्दारी करना वैसा ही है जैसे कुछ लोग देश में रहकर विदेश के लिए काम करते हैं. जैसे RSS का प्रदीप कुरुलकर, जो DRDO में बैठकर पाकिस्तान के लिए काम कर रहा था. ऐसे लोग हर जगह होते हैं.'
क्या बोले राहुल गांधी?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.