
सिरहाली अटैक: पंजाब में अब जिंदा आरपीजी लॉन्चर मिला, एक और हमले की योजना नाकाम
AajTak
पंजाब के सिरहाली आरपीजी अटैक मामले में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली. उसने 27 दिसंबर को गिरफ्तार तीन आरोपियों की निशानदेही पर एक जिंदा आरपीजी लॉन्चर बरामद कर लिया है. माना जा रहा है कि इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
Sirhali RPG Attack Case: पंजाब के तरनतारन कस्बा के सिरहाली में आरपीजी अटैक मामले में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है. उसने इस मामले में आरोपी की निशानदेही पर एक और जिंदा आरपीजी लॉन्चर बरामद कर लिया है. रॉकेट लॉन्चर को नष्ट करने के लिए पुलिस ने गांव कीड़िया के मंड क्षेत्र में दरिया के किनारे बम निरोधक दस्ते को बुलाया है.
मालूम हो कि इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. इन आरोपियों ने रिमांड में पूछताछ के दौरान तीन लोगों के बारे में जानकारी दी थी, जिन्हें 27 दिसंबर को पकड़ा गया था. इन्हें में से एक ने आरपीजी लॉन्चर के होने की जानकारी दी, जिसके बाद उसे बरामद कर लिया गया.
कनाडा मॉड्यूल का पर्दफाश, यदविंदर पर केस दर्ज
आरपीजी अटैक केस में पुलिस ने मंगलवार को यदविंदर सिंह के सब मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया था. कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा के निर्देश पर पूरे नेटवर्क को यदविंदर फिलीपींस से ऑपरेट करता है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान कुलबीर सिंह, हीरा सिंह, और दविंदर सिंह के रूप में हुई है. ये तीनों तरन तारन में चंबल के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपी यदविंदर सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








