
'सिरदर्द है तो दवा खाओ, ऑफिस तो आना ही पड़ेगा हीरो...', कर्मचारी और बॉस की चैट वायरल
AajTak
भारत के कॉरपोरेट ऑफिसों में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बॉस और कर्मचारियों के बीच ‘बीमार होने पर छुट्टी’ को लेकर बहस छिड़ जाती है. कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में सामने आया जब एक भारतीय कर्मचारी ने सिरदर्द की वजह से छुट्टी मांगी, लेकिन उसके मैनेजर ने उसे आराम करने के बजाय ऑफिस आने का आदेश दे दिया. इस बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया हैंडल रेडिट पर एक कर्मचारी ने अपनी और बॉस की चैट्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया और यह पोस्ट वायरल हो गया. दरअसल, कर्मचारी अपने बॉस से तबीयत खराब होने की वजह से छुट्टी की गुहार लगा रहा है लेकिन बॉस का कहना है कि ऑफिस तो आना ही पड़ेगा. पोस्ट के कैप्शन में कर्मचारी ने लिखा "जब मैंने छुट्टी मांगी तो मेरे मैनेजर ने कहा, सिरदर्द के साथ कोई काम कैसे कर सकता है?"
चैट में क्या लिखा हुआ है?
मैनेजर ने लिखा: "दवा लेके आओ, कोई नहीं, ठीक हो जाएगा, सिरदर्द ही है."
कर्मचारी ने जवाब दिया: "डोलो था वो लेके देखता हूं."
मैनेजर ने जवाब दिया: "हां, ऑफिस आओ हीरो."
कर्मचारी ने फिर लिखा: "अभी भी हो रहा है सिरदर्द, नहीं आ पाऊंगा."

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












