
सियासत में भाई-भाई न रहा! कैसे आरजेडी के कृष्ण-अर्जुन में खिंच गई तलवार
AajTak
सियासत में अदावत आती है तो फिर रिश्ते-नाते तार-तार हो जाते हैं. ऐसे ही लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव में सियासी वर्चस्व की जंग छिड़ गई है. एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से लेकर प्रचार तक करने का ऐलान कर दिया गया है.
बिहार का चुनाव मैदान अब महाभारत की रणभूमि में तब्दील होता जा रहा है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव खुद को कृष्ण तो अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन बताया करते थे. तेजस्वी का रथ चलाने की बात करते थे, लेकिन अचानक तेजस्वी का सारथी बनते-बनते उनके राजनीतिक दुश्मन बन बैठे.
तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव दोनों भाइयों में सियासी तलवारें खिंच गई हैं. तेजस्वी यादव भले ही खामोशी अख्तियार किए हुए हैं, लेकिन तेज प्रताप ने आक्रामक तेवर अपना रखा है. इस तरह कृष्ण और अर्जुन अब आमने-सामने हैं.
तेज प्रताप यादव कुछ दिनों पहले तक तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का बीड़ा उठाए हुए थे. लालू परिवार से बेदखल किए जाने के बाद भी तेज प्रताप अपने भाई तेजस्वी के पक्ष में थे, लेकिन महुआ सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार उतारे जाने और प्रचार तेज होने के बाद रार छिड़ गई है.
तेज प्रताप यादव अब आर-पार के मूड में उतर गए हैं और तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. तेज प्रताप यादव ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि उन्हें मरना मंजूर है, लेकिन आरजेडी में दोबारा नहीं जाएंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि तेज प्रताप यादव जिस तरह से तेजस्वी के खिलाफ फ्रंटफुट पर उतरे हैं, उससे कहीं सियासी गेम न गड़बड़ा जाए?
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







