
सिमर के रोल में दीपिका कक्कड़ को दोबारा देख कैसा है सास का रिएक्शन?
AajTak
शोएब ने वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में शोएब की मां बोल रही हैं- बहुत खुशी हुई. बहुत अच्छा लगा. इतने दिनों बाद वो ही चीज देखने को मिली तो खुशी तो होती है ना बहुत ज्यादा.
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ नए शो ससुराल सिमर का 2 को लेकर चर्चा में हैं. इस शो में वो सिमर के रोल में होंगी. सीरियल से जुड़ा टीजर वीडियो भी शेयर किया गया. अब दीपिका पति शोएब ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि बहू दीपिका को एक बार फिर से सिमर के रोल में देख उन्हें कैसा लगा. ऐसा था दीपिका की सास का रिएक्शन दरअसल, Q and A session में शोएब से एक फैंस ने ये सवाल किया था कि सिमर के प्रोमो को देखकर अम्मी और बाकी सभी लोगों का क्या रिएक्शन था. इसके जवाब में शोएब ने वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में शोएब की मां बोल रही हैं- बहुत खुशी हुई. बहुत अच्छा लगा. इतने दिनों बाद वो ही चीज देखने को मिली तो खुशी तो होती है ना बहुत ज्यादा.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












