
सिपाही ने नाले के पास शराब पीने से रोका, आरोपी ने गले पर कटर से किया हमला
AajTak
छत्तीसगढ़ के भिलाई में नाले के किनारे शराब पीने से रोकने पर आरोपी ने सिपाही पर कटर से हमला कर दिया. घायल अवस्था में सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सिपाही की जान भी बच गई है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सिपाही को एक शख्स को शराब पीने से रोकना भारी पड़ा. भिलाई नगर क्षेत्र के सेक्टर-6 में नाला के पास बैठकर शराब पीने से मना करने वाले सिपाही के गले पर आरोपी ने कटर से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी शराबी को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान सिपाही वहां पहुंचा और उसने आरोपियों को वहां पर बैठकर शराब पीने से मना किया तो मुख्य आरोपी ने अपने पास रखा कटर निकालकर उसके गले पर वार कर दिया.
घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, हत्या का प्रयास और धमकाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी का नाम अनल देव पांडेय है जो शाम को अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-6 नाला के पास बैठकर शराब पी रहा था. स्पेशल ब्रांच में पदस्थ सिपाही विपिन कुमार सिंह ने उसे वहां पर बैठकर नशा करते देखा तो नशा करने से मना करने लगा.
इसी बात पर आरोपी अनल देव पांडेय ने गुस्से में आकर पुलिस सिपाही विपिन सिंह से विवाद शुरू कर दिया. आरोपी ने कटर निकालकर सिपाही विपिन सिंह के गले पर वार कर दिया और इसके सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर घायल सिपाही का घर है. वो पहले घर पहुंचा और फिर वहां से इलाज के लिए अस्पताल गया. आरोपी अनल देव पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उस जेल भेज दिया गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









