
'सिनेमा में 2 बार पठान देखूंगी', विवाद के बीच ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने शाहरुख-दीपिका को किया सपोर्ट
AajTak
शाहरुख खान की फिल्म पठान पर हो रहे विवाद के बीच ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किंग खान और दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया है. सबा आजाद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पठान के बेशर्म रंग गाने से शाहरुख और दीपिका की तस्वीर शेयर की. उन्होंने स्टार्स के फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- पठान को सिनेमा हॉल में 2 बार देखने जाऊंगी.
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. शाहरुख-दीपिका के फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी अमेजिंग लगी. लेकिन, कुछ धार्मिक संगठनों ने बेशर्म रंग गाने में दीपिका की केसरी रंग की बिकिनी पर आपत्ति जताई है. फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच अब ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किंग खान को सपोर्ट किया है.
शाहरुख-दीपिका के सपोर्ट में आगे आईं सबा आजाद
शाहरुख खान की फिल्म पठान पर हो रहे विवाद के बीच ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किंग खान और दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया है. सबा आजाद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पठान के बेशर्म रंग गाने से शाहरुख और दीपिका की तस्वीर शेयर की. उन्होंने स्टार्स के फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- पठान को सिनेमा हॉल में 2 बार देखने जाऊंगी.
शाहरुख के फैंस पठान के लिए हैं एक्साइटेड
सबा आजाद के शाहरुख खान को सपोर्ट करने पर किंग खान के फैंस काफी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि पठान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी. SRK के फैंस उनकी फिल्म को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.
वहीं, दूसरी तरफ बेशर्म रंग गाने पर जमकर विवाद भी हो रहा है. शाहरुख और दीपिका पर फिल्म के जरिए अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं. हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि बेशर्म रंग गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है. कई लोग फिल्म को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे बैन करने की भी मांग कर रहे हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











