
सिद्धू मूसेवाला पर ऑस्ट्रिया-जर्मनी की ग्लॉक P-30 पिस्टल से दागी गई थीं गोलियां, AK-47 का भी हुआ इस्तेमाल
AajTak
Sidhu moose wala murder Update: सिद्धू मूसेवाला के शूटर्स के पास दुनिया के बेहतरीन हथियार थे. सिद्धू पर, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और तुर्की की ग्लोक P-30, जिगाना पिस्टल से गोलियां चलाई गई थीं. इसके अलावा AK -47 का इस्तेमाल भी किया गया था.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के हत्याकांड में शूटर्स ने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था. हाल ही में सामने आए वीडियो और तस्वीरों से इस बात की पुष्टि हो गई है. सिद्धू पर ऑस्ट्रिया, जर्मनी और तुर्की की ग्लोक P-30, जिगाना पिस्टल से गोलियां चलाई गई थीं. इसके अलावा AK-47 का इस्तेमाल भी किया गया था.
वीडियो और फोटोज में शूटर्स के हाथ में दिखाई दे रही पिस्टल और बंदूकें दुनिया की बेहतरीन हथियारों में शुमार हैं. इनमें ऑस्ट्रिया की ग्लॉक पिस्टल, जर्मनी की हेकलर एंड कोच P-30 हैंडगन, स्टार पिस्टल और तुर्की की जिगाना सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल शामिल हैं. इन्हीं हथियारों से सिद्धू पर गोलियां दागी गई थीं.
पूछताछ में शूटर्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए 2 लड़कियों का इस्तेमाल करने की प्लानिंग भी की गई थी. एक लड़की को पुलिसवाली बनाकर तो दूसरी लड़की को प्रेस रिपोर्टर बनाकर सिद्धू के घर भेजना था.
गिरफ्तार शूटरों के पास से पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है. शूटर्स जब सिद्धू को कड़ी सुरक्षा के बीच नहीं मार पा रहे थे, तब एक बार यह प्लानिंग बनाई गई थी कि 2 लड़कियों को गैंग में शामिल किया जाए. एक लड़की को प्रेस रिपोर्टर जबकि एक लड़की को पुलिस की वर्दी पहनकर दोनों को सिद्धू के घर पर रेड के बहाने भेजा जाए. उसके बाद बाकी शूटर्स पुलिस की वर्दी में सिद्धू के घर में दाखिल हो जाएं और सिद्धू की हत्या कर दें. लेकिन प्लान को अंजाम देने के लिए लड़कियों की जरूरत थी जो इन्हें मिली नहीं.
सिद्धू की हत्या में शामिल शूटर कशिश उर्फ कुलदीप लगातार सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो अपलोड करता था. सोशल मीडिया पर उन्हीं वीडियो को देखकर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने उसको अप्रोच किया था. उधर, सिद्धू की हत्या के बाद शूटर सचिन के सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ गए हैं. फेसबुक पर उसकी फ्रेंड लिस्ट में ज्यादा इजाफा हो रहा है और उसे लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट आ रहे हैं.
गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में जवाहरके गांव इलाके में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










