
सिद्धू मूसेवाला ने लगवाया था 'जवानी में उठेगा जनाजा' गाना, तभी चलने लगीं तड़ातड़ गोलियां', कार में मौजूद दोस्त का खुलासा
AajTak
सिद्धू मूसेवाला पर हुए हमले से पहले कार में उन्होंने अपना The Last Ride गाना बजवाया था. गाना चल ही रहा था कि कार पर तड़ातड़ गोलियां चलने लगीं. ये बात कार में मौजूद सिद्धू के दोस्त ने बताई.
Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड से ठीक पहले क्या हुआ था, इसको लेकर बड़ी बात सामने आई है. सिद्धू पर गोलियां बरसने से ठीक पहले कार में 'उठेगा जवानी विच जनाजा मिठिए' गाना ही बज रहा था. यह बात सिद्धू के साथ हत्याकांड के वक्त कार में मौजूद दोस्त गुरविंदर सिंह ने बताई है.
सिद्धू की कार पर हुए हमले में गुरविंदर सिंह भी जख्मी हुए हैं और फिलहाल लुधियाना के DMC अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. गुरविंदर सिंह सिद्धू हत्याकांड के अहम चश्मदीद गवाह हैं क्योंकि वह और सिद्धू का एक और दोस्त ही उस वक्त कार में मौजूद थे.
यह भी पढ़ें - छोटे से पंजाब में देश की 10% बंदूकें-कई गैंग एक्टिव, सिद्धू मूसेवाला की हत्या से सवालों में गन कल्चर
सिद्धू ने कहा- थार से चलते हैं, मनपसंद गाना बजवाया
गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने सिद्धू से कहा था कि बुलेटप्रूफ कार में चलते हैं, लेकिन सिद्धू ने कहा कि नहीं थार से जाएंगे. चश्मदीद गुरविंदर सिंह ने यह भी बताया कि गोलियां चलने से ठीक पहले थार में 'उठेगा जवानी विच जनाजा मिठिए' गाना सिद्धू की फरमाइश पर ही बज रहा था.
बता दें कि 'उठेगा जवानी विच जनाजा मिठिए' गाना सिद्धू मूसेवाला ने ही गाया है. The Last Ride नाम से इसे दो हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











