
सिद्धू मूसेवाला के शूटर्स को पनाह देने वाला आरोपी विकास सिंह अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई से है कनेक्शन
AajTak
NIA ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक खालिस्तानी समर्थक को पकड़ा था, जिससे पूछताछ में विकास सिंह का नाम सामने आने की बात कही जा रही है. एनआईए के अनुसार आरोपी विकास सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई के अन्य सहयोगियों को भी शरण दी थी. कोर्ट ने कहा कि विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है.
NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी और यूपी के बाहुबली नेता विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी एनआईए ने विकास सिंह को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर 7 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से विकास सिंह के रिश्तों को लेकर छानबीन कर रही है. सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी को संदेह है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को उत्तर प्रदेश में शरण दिलाने में विकास सिंह की सक्रिय भूमिका रही है.
NIA ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक खालिस्तानी समर्थक को पकड़ा था, जिससे पूछताछ में विकास सिंह का नाम सामने आने की बात कही जा रही है. NIA ने विकास सिंह की तलाश में पहले लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट में छापा मारा था, NIA की टीम विकास के अयोध्या के देवगढ़ गांव भी पहुंची थी और उससे पूछताछ की थी.
आज तक ने अयोध्या के बाहुबली नेता विकास सिंह के बिश्नोई गैंग के साथ गठजोड़ का खुलासा किया था. बिश्नोई गैंग के शूटर और सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के शूटर विकास सिंह के अयोध्या स्थित फार्म हाउस पर कई दिन तक रुके थे. इतना ही नहीं, मोहाली में इंटेलीजेंस की बिल्डिंग पर रॉकेट लॉन्चर से जो हमला किया गया था, ये हमला करने वालों में से एक नाबालिग आरोपी विकास सिंह के यहां काम करता था. लॉरेंस बिश्नोई ने NIA के सामने विकास सिंह के नाम का खुलासा किया था.
NIA ने 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई के सिंडिकेट से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एनआईए के अनुसार आरोपी विकास सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई के अन्य सहयोगियों को भी शरण दी थी. कोर्ट ने कहा कि विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







