
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अधिकारियों पर लगाया आरोप, बोले- वो तो गैंगस्टर्स के साथ ले रहे सेल्फी
AajTak
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बठिंडा के महाराज गांव में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारी गैंगस्टरर्स के साथ सेल्फी ले रहे हैं.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारी गैंगस्टरर्स के साथ सेल्फी ले रहे हैं. बलकौर सिंह ने बठिंडा में एक जनसभा के दौरान ये बात कही. बलकौर सिंह बठिंडा के महाराज गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे. जहां सिमरनजीत सिंह मान, गैंगस्टर लाखा सिधाना और अमृत पाल सिंह भी मौजूद रहे.
एक और सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी गौरतलब है कि मूसेवाला का समर्थन करने के बाद लेडी सिंगर जेनी जोहल को जान से मारने की धमकी मिली है. जोहल ने सिद्धू मूसेवाला का सपोर्ट किया था.
29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस वक्त मूसेवाला की उम्र 28 साल थी. गायक पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग काफी समय पहले की गई थी. जिसे 29 मई को अंजाम दिया गया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सभी को चौंका दिया था. अस्पताल जाते जाते सिद्धू मूसेवाला की सांसें रुक गई थीं.
न्याय की गुहार लगा रहे मूसेवाला के पिता
मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके पिता लगातार दिल्ली आकर और राज्य में भी उच्च अधिकारियों से मिले थे. वो लगातार अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. ऐसे में यह आरोप कई सवाल खड़े करते हैं. बलकौर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारी गैंगस्टरर्स के साथ सेल्फी ले रहे हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








