
सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने वाली है, हफ्ते भर पहले ही इस शख्स को मिल गई थी जानकारी
AajTak
Sidhu Moose Wala हत्याकांड में पुलिस हर नए खुलासे कर रही है. इस कांड में शामिल गैेंग ने सलमान खान को भी धमकी दी है. यही वजह है पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र तीन राज्यों की पुलिस लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गों से पूछताछ कर रही है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) हत्याकांड में पुलिस हर रोज नए-नए खुलासे कर रही है. सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल नाम के एक अपराधी का दावा है कि उसको एक हफ्ते पहले ही पता चल गया था कि मूसेवाला की हत्या होने वाली है. बता दें कि महाकाल को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कुछ दिन पहले ही उसने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को धमकी पब्लिसिटी के लिए दिया था.
महाकाल को पुणे पुलिस (ग्रामीण) ने मूसेवाला की हत्या के एक हफ्ते बाद गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि महाकाल भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है. उससे सलमान खान को धमकी वाले मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस पूछताछ कर चुकी है. वहीं मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस की टीम सवाल-जवाब कर चुकी है.
महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि महाकाल इस हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल नहीं था लेकिन जो जानकारी अब तक मिली है उसके मुताबिक उसे पता था कि मूसेवाला की हत्या होने वाली है. क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कनाडा से चला रहे विक्राम बराड़ ने उसके साथ मूसेवाला को लेकर कई बार बातचीत की थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूसेवाला की हत्या की तारीख यानी 29 मई से हफ्ते भर पहले से महाकाल विक्रम बराड़ के संपर्क में था.
ये भी पता चला है कि एजेंसियां उनकी बातचीत को पकड़ न पाएं इसके लिए गैंग के गुर्गे आपस में बातचीत के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते थे और एनक्रेप्टिड मैसेज एप्स का इस्तेमाल और कोडवर्ड्स में बात करते थे. बता दें कि पुणे पुलिस की टीम लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए दिल्ली में हैं. पुणे पुलिस बिश्नोई से संतोष जाधव का सुराग पाना चाहती है.
संतोष जाधव भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर है जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है और वह पुणे में भी एक हत्या के मामले में आरोपी है. महाराष्ट्र पुलिस ने उसके खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया है. पुणे पुलिस बिश्नोई से इस बात का भी पता करेगी कि महाराष्ट्र के कितने लोग उसकी गैंग में शामिल हैं.
वहीं गुरुवार को सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में बताया था कि बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गों ने ही सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा लेटर भेजा था. ये विक्रम बराड़ का प्लान था ताकि डराकर उनसे पैसे वसूले जा सकें.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







