
'सिद्धू मूसेवाला की गलतियां माफी के लायक नहीं थीं, इसलिए हत्या की...', इंटरव्यू में बोला गोल्डी बराड़
AajTak
बराड़ ने यह भी स्वीकारा कि गैंग को चलाने के लिए डर और वसूली जरूरी है. उन्होंने कहा, 'हम हजारों लोगों की जिम्मेदारी उठाते हैं. पैसा चाहिए, डर बनाना पड़ता है.'
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तीन साल बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने BBC वर्ल्ड सर्विस को दिए इंटरव्यू में पहली बार इस हत्या को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उसने दावा किया कि मूसे वाला ने 'अक्षम्य गलतियां' की थीं, जिनके चलते उनकी हत्या करनी पड़ी.
मूसेवाला के परिवार ने कोर्ट का रुख किया बराड़ ने कहा, 'उनके घमंड में कुछ ऐसी गलतियां थीं जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता था. हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था. या तो वह रहता या हम.' यह बयान BBC की डॉक्यूमेंट्री BBC Eye में सामने आया, जो सिद्धू मूसेवाला की जयंती (11 जून) पर रिलीज की गई. डॉक्यूमेंट्री में मूसेवाला के जीवन, विवादों और हत्या के पीछे के हालातों को दर्शाया गया है. हालांकि, मूसेवाला के परिवार ने इसके खिलाफ कोर्ट का रुख किया है.
29 मई 2022 को हत्या कर दी गई गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. CCTV फुटेज में दो गाड़ियां उनकी SUV का पीछा करते दिखीं, जिसके बाद उन पर 24 गोलियां चलाई गईं. वहीं, उनके साथ मौजूद दोस्त और रिश्तेदार घायल हुए लेकिन बच गए.
फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कनाडा में छिपा है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा माना जाता है, उसने हत्या के कुछ घंटों बाद फेसबुक पर इसकी जिम्मेदारी ली थी. बराड़ ने इंटरव्यू में आरोप लगाया कि मूसेवाला ने बंबीहा गैंग की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का प्रचार किया था, जिससे उनकी गैंग में नाराजगी थी. इस विवाद को सुलझाने वाले गैंग सदस्य विक्की मिड्डूखेड़ा की अगस्त 2021 में हत्या हो गई, जिसके लिए बराड़ ने मूसेवाला के दोस्त शगनप्रीत सिंह को जिम्मेदार ठहराया. सिंह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में है.
'गैंग को चलाने के लिए डर और वसूली जरूरी' बराड़ ने दावा किया कि मूसेवाला ने राजनीतिक और आर्थिक ताकत का इस्तेमाल कर प्रतिद्वंद्वी गैंग की मदद की और कानून उनकी बात नहीं सुन रहा था, इसलिए उन्होंने खुद सजा देने का फैसला किया. बराड़ ने यह भी स्वीकारा कि गैंग को चलाने के लिए डर और वसूली जरूरी है. उन्होंने कहा, 'हम हजारों लोगों की जिम्मेदारी उठाते हैं. पैसा चाहिए, डर बनाना पड़ता है.'
BBC की डॉक्यूमेंट्री में मूसेवाला के दोस्तों, पत्रकारों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के इंटरव्यू शामिल हैं. इसे पहले मुंबई में प्राइवेट स्क्रीनिंग के लिए तय किया गया था, लेकिन विरोध के बाद यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










