
'सिद्धू को फिरौती के लिए धमकियां दे रहा था लॉरेंस बिश्नोई गैंग', मूसेवाला के पिता का दावा
AajTak
Sidhu Moose Wala Death: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से उनके बेटे को धमकियां मिल रही थीं. दावा है कि फिरौती के लिए बार-बार फोन आ रहे थे.
Sidhu Moose Wala Death: सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्या फिरौती की रकम ना देने की वजह से हुई है? सिंगर मूसेवाला के पिता के बयान से हत्याकांड का यह मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है. सिद्धू मूसावाला के मर्डर के बाद जो FIR लिखी गई है उसमें उनके पिता का बयान है.
मूसावाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया है कि उनके बेटे को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही थीं और फिरौती मांगी जा रही थी. पिता के मुताबिक, मूसावाला को कई बार फिरौती के लिए धमकी भरे फोन आए थे.
मूसेवाला बुलेटप्रूफ फॉर्चूनर छोड़कर थार में गए थे
पिता बलकौर सिंह ने आगे बताया कि धमकियों की वजह से परिवार ने बुलेटप्रूफ फॉर्चूनर कार भी खरीदी हुई थी. लेकिन रविवार को उनका बेटा घर से अपने दो दोस्तों (गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह) के साथ थार कार से कहीं निकला था. पिता ने बताया कि बुलेटप्रूफ कार और गममैन दोनों को ही सिद्धू घरपर छोड़ कर गए थे.
यह भी पढ़ें - बंदूक उसकी GF, माफिया स्टाइल शादी का सपना...'दिल का बुरा नहीं था' मूसेवाला
बलकौर सिंह ने कहा, 'मैं उसके (सिद्धू) पीछे-पीछे उसके सरकारी गनमैन लेकर दूसरी गाड़ी से गया था. रास्ते में मैंने एक कोरोला गाड़ी को मेरे बेटे की थार का पीछे करते देखा. उसमें चार लोग सवार थे.'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











