
सिद्धार्थ की मौत के बाद बिखरीं शहनाज गिल, ना ठीक से खा रहीं, ना सो रहीं
AajTak
जब सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने के लिए शहनाज गिल श्मशान घाट पहुंची थीं तो उनकी हालत को देख सभी का दिल भर आया था. बेसुख, रोती बिखलती हुई शहनाज अपने सबसे करीबी दोस्त सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने पहुंची थीं.
2 सितंबर को टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया. एक्टर के आकस्मिक निधन से उनके परिजनों को गहरा धक्का लगा है. सिद्धार्थ की करीबी दोस्त शहनाज गिल उन्हें हमेशा के लिए खो देने के गम से उभर नहीं पा रही हैं. खबरों की मानें तो शहनाज ना ढंग से खा रही हैं और ना ही सो रही हैं. बॉलीवुड लाइफ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से शहनाज गिल का हाल बयां किया है. बताया है कि ''शहनाज गिल ढंग से सो नहीं रही हैं. वे पर्याप्त खाना भी नहीं ले रही हैं. शहनाज मुश्किल से ही किसी से बात कर रही हैं.''More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












