
सिद्धारमैया कोई KRK नहीं हैं, हासन की संदिग्ध मौतों का ठीकरा कोविड वैक्सीन पर क्यों फोड़ रहे हैं?
AajTak
केआरके जैसे लोग अगर सोशल मीडिया पर कोविड वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाएं तो नजरअंदाज ही किया जाएगा. लेकिन, एक राज्य का मुख्यमंत्री अगर वैसी ही बात करे तो आश्यर्च होगा. कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने हासन में हृदयाघात से हुई मौतों का संबंध कोविड वैक्सीन को जल्दबाजी मे दी गई इजाजत से जोड़कर बहस खड़ी कर दी है.
भारत में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों पर चर्चा तेजी से बढ़ रही है. और ऐसा होना लाजिमी भी है. खासतौर पर तब जब युवाओं में इस तरह का पैटर्न देखा जा रहा हो. लेकिन, दरखाने में सरकार विरोधी लोग इस तरह की बातें दुष्प्रचारित करते रहे हैं कि कोविशील्ड का टीका लगवाने वाले लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. केआरके जैसे बड़बोले लोग अकसर अकाल मौतों पर इस तरह की पोस्ट करके डराते रहे हैं. मगर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी इस तरह की बात करेंगे, यह किसी को उम्मीद नहीं थी. सिद्धारमैया ने हासन में हुई 23 मौतों की जांच के आदेश दिए, जिसमें कोविड वैक्सीन की संभावित भूमिका की जांच का जिक्र किया. कर्नाटक के हासन जिले में जून 2025 तक 40 दिनों में 23 लोगों की हार्ट अटैक से मौत की खबर ने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा की है. इनमें से अधिकांश मृतक 20-25 वर्ष की आयु के युवा हैं.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने X पर एक पोस्ट में लिखा, हासन जिले में हाल ही में 20 से ज्यादा लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई है. यह गंभीर मामला है. क्या यह अचानक हो रही मौतें कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट तो नहीं? कई इंटरनेशनल रिसर्च में हाल में यह संकेत मिला है कि वैक्सीन हार्ट अटैक का कारण बन सकती है. क्या वैक्सीन को जल्दबाजी में मंजूरी देना इन मौतों की वजह हो सकती है?
इस बयान के बाद, सिद्धारमैया ने रविंद्रनाथ की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का आदेश दिया, जो इन मौतों के कारणों की वैज्ञानिक जांच करेगी और 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. हालांकि, सिद्धारमैया का वैक्सिन पर सवाल उठाना केवल और केवल पोलिटिकल माइलेज लेने का उपाय ही नजर आता है.
1-क्या सिद्धारमैया की ये हरकत केआरके जैसी नहीं है?
केआरके जिन्हें कमाल आर खान के नाम से जाना जाता है, सोशल मीडिया पर अपने विवादास्पद और सनसनीखेज बयानों के लिए मशहूर हैं. आजकल उन्होंने भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक राग भी अलापनी शुरू कर दी है. कहने को तो वो बॉलीवुड के कलाकार रहे हैं और फिलहाल अभी फिल्मों और सीरीज की समीक्षा करते हैं. पर आजकल उनके ट्वीट का मकसद केवल और केवल भारत का मजाक उड़ाना रह गया है. उन्होंने 29 जून को एक क्रिकेटर की खेल मैदान में ही हुई मौत के कारण को कोविड वैक्सीन से जोड़कर देखा था. उन्होंने लिखा था कि यह मौत सिर्फ और सिर्फ वैक्सिन का कमाल है. अगर आपने भी अदार पूनावाला की वैक्सिन लगवाई है तो बस आप तैयार रहिए.इस ट्वीट के साथ उन्होंने फिरोजपुर पंजाब का वह विडियो भी अटैच किया था जिसमें उस क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है.
केआरके जैसे लोग अक्सर बिना वैज्ञानिक आधार के ऐसे दावे करते हैं, जिससे जनता में भ्रम फैलता है और उनका सोशल मीडिया रीच बढ़ता है. ऐसे दावों का कोई वैज्ञानिक समर्थन नहीं है, और ये अक्सर सोशल मीडिया पर अफवाहों को बढ़ावा देते हैं. पर सिद्धारमैया जैसे संवैधानिक पोस्ट पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की गैर जिम्मादाराना बातें शोभा नहीं देती.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










