
सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रहीं अमिताभ की नातिन Navya Naveli Nanda? फैन्स ने जताया शक
AajTak
नव्या ने बुधवार को अपनी कुछ मोनोक्रोम तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इन फोटोज में वह सोफे पर बैठकर हंसती नजर आईं. दूसरी तरफ सिद्धांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की. नव्या की तस्वीरों को फैंस और सेलेब्स ने खूब पसंद किया. ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने नव्या के रिलेशनशिप स्टेटस पर सवाल उठा दिए.
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं. नव्या अपनी तस्वीरों के लिए तो अक्सर खबरों में बनी रहती हैं. लेकिन अब वह अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में आ गई हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि नव्या, गली बॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












