
सिडनी बॉन्डी बीच आतंकी हमला: आरोपी शूटर नवीद अकरम के खिलाफ 59 आरोप, दिल दहला देने वाले गोलीकांड की पूरी कहानी
AajTak
सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े आतंकी हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई. जिंदा बचे हमलावर को पुलिस ने अस्पताल से गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ 59 आरोप तय किए गए हैं. इस हमले की जांच और हीरो अहमद अल अहमद की पूरी कहानी पढ़िए.
Sydney Bondi Beach Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच हमले का 25 वर्षीय गुनहगार नवीद अकरम अब होश में आ चुका है. इसी के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने उसे अस्पताल में ही गिरफ्तार किया है. नवीद अकरम ने अपने पिता साजिद अकरम के साथ मिलकर रविवार को सिडनी के बॉन्डी बीच पर हमला किया था, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए. ये पिछले 30 सालों में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हुआ सबसे घातक आतंकी हमला था. अब पुलिस ने नवीद पर कुल 59 आरोप लगाए गए हैं. चलिए जान लेते हैं इस पूरे खौफनाक गोलीकांड की पूरी कहानी.
सिडनी में मौजूद बॉनीरिग इलाका है. सिडनी के जिस बोन्डी बीच पर संडे को शूटआउट हुआ उससे करीब 40 किलोमीटर दूर. गूगल से ली गई एक तस्वीर इसी साल जून की है. उस तस्वीर में सिल्वर कलर की एक कार दिखाई दे रही है. वो कार शूटआउट में शामिल साजिद अकरम के घर के बाहर खड़ी है. सिल्वर कलर की वही कार 14 दिसंबर यानी संडे की शाम को बोन्डी बीच के ठीक बाहर उस फुटब्रिज के बिल्कुल करीब पार्क है, जिस फुटब्रिज पर खड़े होकर साजिद अकरम और उसके बेटे नवीद अकरम ने करीब 50 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें 16 लोगों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हो गए.
न्यू साउथ वेल्स के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के एक सीनियर अफसर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को बताया है कि दोनों बाप बेटे 13 अगस्त को ही बॉनीरिग अपने घर से इसी कार में 6 लाइंसेसी बंदूक और दर्जनों राउंड कारतूस के साथ निकल गए थे. घर से निकलते हुए बाप बेटे ने घरवालों से कहा था कि वो वीकेंड पर फिशिंग करने यानी मछली पकड़ने जा रहे हैं. घर से निकलने के बाद ये दोनों 13 दिसंबर की रात कैमसी के साउथ वेस्ट इलाके में एयर-बीएनबी के एक होटल में रुके थे. वो जगह बोन्डी बीच से 20 किलोमीटर की दूरी पर थी. दोनों बाप बेटे कैमसी से शाम को इसी सिल्वर कलर की कार में निकलते हैं और सीधे बोन्डी बीच पहुंचे.
शाम का वक्त और मच गया हाहाकार...
काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के मुताबिक दोनों ने बोन्डी बीच की रेकी पहले से कर रखी थी. इसीलिए वो कार को फुटब्रिज के करीब खड़ी करते हैं और सीधे फुटब्रिज पर पहुंच जाते हैं. फुटब्रिज से चारों तरफ सबकुछ साफ दिखाई देता है. क्योंकि ये थोड़ी ऊंचाई पर है. असल में इस फुटब्रिज का इस्तेमाल अमूमन लोग बोन्डी बीच तक पहुंचने के लिए करते हैं.
शाम हो चुकी थी. यहूदियों के रौशनी के त्योहार था. यानी फेस्टिवल ऑफ लाइट का ये पहला दिन था. लिहाजा बड़ी तादाद में हर साल की तरह यहूदी समुदाय के लोग जगह पर इकट्ठे थे. और ये बात दोनों बाप-बेटे पहले से जानते थे. फुटब्रिज पर पहुंचते ही दोनों बाप बेटों ने अचानक लंबी बंदूक बाहर निकाली और बस लोगों की तरफ उसका मुंह तान कर ट्रिगर दबाना शुरू कर दिया. दोनों का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को मार डालना था. दोनों कार में कुल छह बंदूक लेकर यहां पहुंचे थे और कार बिल्कुल फुटब्रिज के करीब खड़ी थी. उनकी कार के पीछे की तरफ पार्किंग है. और उस पार्किंग में भी बहुत सारी कारें पार्क थीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









