
सिजलिंग डांस मूव्ज देख Nia Sharma पर फिदा हुए फैन्स, बोले- यह लड़की पागल करके मानेगी
AajTak
पिछले कुछ सालों में निया शर्मा की फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा देखने को मिला है. दिलचस्प कॉन्टेंट और अपने डांस वीडियोज से निया पॉपुलैरिटी के मामले में आसमान छू रही हैं.
सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं टीवी स्टार निया शर्मा एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ दमदार डांसर भी हैं. निया इस समय तो किसी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन फैन्स का मनोरंजन करने के लिए वह सोशल मीडिया पर खुद के डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. कोई मौका निया ऐसा नहीं छोड़ती हैं, जब फैन्स के बीच उनकी चर्चा न हो रही हो. खुद की सिजलिंग फोटोज और सेंसेशनल डांस मूव्ज से निया सभी का दिल बहलाए रखती हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री का भी निया बड़ा चेहरा बन चुकी हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











