
सिक्किम बाढ़ में अब तक 40 की मौत, आपदा के 14 दिन बाद भी 76 लोग लापता
AajTak
सिक्किम में 6.10 लाख आबादी है. यह भारत के किसी भी राज्य में सबसे कम है. सिक्किम डिजास्टर मैनेजमेंट के मुताबिक, ज्यादातर शव पेक्योंग जिले में यहां अब तक 26 शव मिले हैं, इनमें से 11 आर्मी के जवान जबकि 15 आम नागरिक थे.
सिक्किम में ग्लेशियल झील के टूटने से आई तबाही में अब तक 40 लोगों की मौत हो गई है. 4 अक्टूबर को आई आपदा के 2 हफ्ते बाद भी 76 लोग अभी भी लापता हैं. सिक्किम में 4 अक्टूबर को बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई थी. इसमें 88 हजार लोग प्रभावित हुए थे.
2011 की जनगणना के मुताबिक, सिक्किम में 6.10 लाख आबादी है. यह भारत के किसी भी राज्य में सबसे कम है. सिक्किम डिजास्टर मैनेजमेंट के मुताबिक, ज्यादातर शव पेक्योंग जिले में यहां अब तक 26 शव मिले हैं, इनमें से 11 आर्मी के जवान जबकि 15 आम नागरिक थे. इसके अलावा मंगन में 4 शव, गंगटोक में 8 शव और नामची में दो शव मिले. अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भी तीस्ता नदी के निचले इलाकों में बहकर आए कई शव मिले. जो 76 लोग लापता हैं, उनमें से 28 पेक्योंग से, 23 गंगटोक से, 20 मंगन से और पांच नामची से थे.
सिक्किम डिजास्टर मैनेजमेंट के मुताबिक, अभी राज्य में 20 राहत शिविर चल रहे हैं, इनमें करीब 2,080 लोग रह रहे हैं.
सिक्किम में क्या हुआ था?
3-4 अक्टूबर के बीच की रात झील की दीवारें टूटीं. ऊपर जमा पानी तेजी से नीचे बहती तीस्ता नदी में आया. इसकी वजह से मंगल, गैंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में भयानक तबाही हुई. चुंगथांग एनएचपीसी डैम और ब्रिज बह गए. मिन्शीथांग में दो ब्रिज, जेमा में एक और रिचू में एक ब्रिज बह गया था.
अगर 17 हजार फीट की ऊंचाई से पानी इस गति में नीचे आता है तो ये भयानक तबाही के लिए पर्याप्त है. इस फ्लैश फ्लड (Flash Flood) ने कई जगहों सड़कों को खत्म कर दिया. कम्यूनिकेशन लाइंस टूट गईं. क्लाइमेट चेंज के एक्सपर्ट अरुण बी श्रेष्ठ ने कहा कि तीस्ता नदी में आई फ्लैश फ्लड भयानक थी. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है. इसलिए ज्यादा बारिश हुई. जिसकी वजह से इतनी बड़ी आपदा आई

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










