
सिंधुदुर्ग के जंगल में पेड़ से लटका मिला नेपाली युवक का सड़ा-गला शव, आत्महत्या की आशंका
AajTak
महाराष्ट्र के मालवण तहसील के एक जंगल में 20 साल के नेपाली युवक का सड़ा-गला शव मिला है. युवक की पहचान मोबाइल फोन से की गई, जो शव के पास मिला है. युवक एक होटल में काम करता था और आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान और मौत के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवण तहसील के नांदोस गांव के जंगल में शनिवार को एक 20 साल के नेपाली युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला. पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है. युवक की पहचान मोबाइल फोन के आधार पर की गई, जो शव के पास ही पड़ा मिला.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मालवण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक जिले के कट्टा गांव स्थित एक होटल में काम करता था और वह पिछले कुछ दिनों से लापता था. शनिवार को एक स्थानीय ग्रामीण जंगल से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर एक पेड़ से लटके कंकाल जैसे शव पर पड़ी. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. शव इस कदर सड़ चुका था कि चेहरा पहचानना मुश्किल था, लेकिन पास पड़े मोबाइल फोन से युवक की पहचान सुनिश्चित हो पाई. पुलिस ने उसके परिवार और होटल प्रबंधन को सूचना दी है.
मालवण पुलिस ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सटीक कारणों का पता चल सकेगा. शव की हालत को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी.
पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक किन परिस्थितियों में जंगल पहुंचा और किन कारणों से उसने यह कदम उठाया. होटल प्रबंधन और साथी कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







