
'सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक', देखें PM मोदी का पूरा भाषण
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल में संबोधन दिया. उन्होंने इंदौर मेट्रो का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई, राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं. उन्होंने इस दौरान सिंदूर और आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











