
सिंदूर से पिता की डेड बॉडी पर खेलती रहीं जुड़वां बच्चियां, ड्यूटी पर गई थी डॉक्टर मां, रुला देगा ये Video
AajTak
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के काशीनगर में दो साल की जुड़वा बच्चियों के साथ खेल रहे डॉक्टर पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बच्चियों को कुछ समझ नहीं आया. मासूम कमरे में रखे अपनी मां के सिंदूर को पिता के मृत शरीर पर लगाती रहीं और उन्हें जगाती रहीं. ड्यूटी से मां लौटकर आई तो घर में कोहराम मच गया.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. इस मार्मिक घटना में एक सरकारी डॉक्टर की हार्ट अटैक से अचानक घर में मौत हो जाती है. कमरे में मौजूद अबोध जुड़वां बेटियों को कुछ समझ नहीं आता और दोनों ही अपने पिता के मृत शरीर पर खेलने लगती हैं. इस दौरान बच्चियां अपनी मां के रखे सिंदूर को पिता के मृत शरीर पर लगाने लगती हैं. ड्यूटी से लौटी अनजान मां जब यह दिल दहला देने वाला नजारा देखती है तो घर में कोहराम मच जाता है.
यह पूरा मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीनगर मोहल्ले का है. यहां सरकारी डॉक्टर दंपत्ति राजेश मोहन गुप्ता और डॉ. वीणा गुप्ता एक किराए के मकान में पिछले करीब 5 साल से रह रहे थे. MBBS डॉक्टर राजेश मोहन गुप्ता शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर बाजूडीहा गांव में तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी शहर में एक CHC पर तैनात हैं.
हर रोज की तरह 26 जुलाई को दिन के करीब 1:30 बजे वीणा गुप्ता अपने घर आती हैं, तो उन्हें दरवाजा बंद मिलता है. वह अपने पति को बाहर से आवाज देने लगती हैं और जोर-जोर से दरवाजा पीटती हैं, लेकिन अंदर से कोई आवाज न आती देख वह अपने मकान मालिक को ऊपरी मंजिल पर बुलाती हैं, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुलता. तब जाकर मोहल्लेवालों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा जाता है, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान हो जाते हैं. देखें Video:-
डॉक्टर वीणा गुप्ता बताती हैं कि जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर देखा कि पति बेड पर बेसुध पड़े हुए थे और दो जुड़वां बच्चियां अपने हाथों और गालों पर सिंदूर लगाकर अपने पिता की डेड बॉडी के साथ खेल रही थीं. मासूम बच्चियों ने अपने मृत पड़े पिता के पैर और पेट पर भी सिंदूर पोत दिया था.
यह देख डॉक्टर वाइफ अपने पति को बचाने के लिए शोर मचाने लगती हैं, और उन्हें अंदेशा हो जाता है कि उनके पति को दिल का दौरा पड़ा है, इसलिए वह अचेत पड़े पति के सीने को दबाकर सीपीआर देने की कोशिश करती रहती हैं.
उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे में बेसुध पड़े डॉ. राजेश मोहन गुप्ता को गाड़ी में लादकर जिला अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मृतक डॉक्टर का तीन डॉक्टरों की देखरेख में पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











