
'सिंघम अगेन' से अजय देवगन को मिला करियर का टॉप वीकेंड कलेक्शन, 3 दिन में ही कमाए 100 करोड़
AajTak
'सिंघम अगेन' ने वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई की है और अजय के करियर को एक नया टॉप मोमेंट दे दिया है. पूरे कॉप यूनिवर्स को साथ लेकर आई 'सिंघम अगेन' ने अजय देवगन के साथ-साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी को भी टॉप रिकॉर्ड बनाकर दिया है.
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन का दिवाली धमाका थिएटर्स में लगातार धमाल मचाए हुए है. 10 साल बाद अपनी खुद की कहानी लेकर लौटा उनका सुपरकॉप अवतार सिंघम, जनता को जमकर थिएटर्स तक खींचने में कामयाब रहा.
डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म 'सिंघम अगेन' ने वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई की है और अजय के करियर को एक नया टॉप मोमेंट दे दिया है. पूरे कॉप यूनिवर्स को साथ लेकर आई 'सिंघम अगेन' ने अजय देवगन के साथ-साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी को भी टॉप रिकॉर्ड बनाकर दिया है.
पहले वीकेंड में धुआंधार 'सिंघम अगेन' अजय देवगन के लीड रोल वाली फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय कुमार भी लंबे कैमियो में नजर आए. इतने सारे स्टार्स के एकसाथ आने से ये तो तय था ही कि फिल्म को धुआंधार शुरुआत मिलने वाली है, लेकिन दिवाली के मौके पर आई इस फिल्म ने पहले ही दिन ऐसा धमाका किया जिसकी आवाज बहुत जोरदार थी.
'सिंघम अगेन' ने शुक्रवार की शुरुआत 43.70 करोड़ रुपये से की, जो अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है. शनिवार को फिल्म ने हल्का सा जंप लेते हुए 44.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फिल्म का कलेक्शन 2 ही दिन में 88 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया.
संडे को पड़ी स्लो पहले दो दिन जबरदस्त कमाई करने के बाद तीसरे दिन से अजय देवगन की फिल्म थोड़ी स्लो पड़ती नजर आई. ट्रेड रिपोर्ट्स के शुरुआती अनुमान कहते हैं कि 'सिंघम अगेन' ने तीसरे दिन 37-38 रुपये की रेंज में कलेक्शन किया है. तीसरे दिन फिल्म की कमाई पिछले दो दिनों के मुकाबले गिरी जरूर, लेकिन फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का माइलस्टोन बड़े आराम से पार कर लिया है.
अनुमान के हिसाब से पहले 3 दिन के धुआंधार थिएट्रिकल रन के बाद 'सिंघम अगेन' का कलेक्शन करीब 125 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. ये अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है. पहले 3 दिन में तो अजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भरपूर दम दिखाया है, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बड़ी-बड़ी फिल्मों की कमाई के लिए स्पीड-ब्रेकर बनकर आने वाला पहला सोमवार क्या असर दिखाता है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











