
सिंगापुर होने का मतलब क्या होता है? PM मोदी ने भारत में कई सिंगापुर बसाने का रखा ड्रीम, जानें कैसे पूरा होगा
AajTak
सिंगापुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के पीएम लॉरेन्स वॉन्ग से मुलाकात की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो भारत में भी अनेक सिंगापुर बनाना चाहते हैं. ऐसे में जानते हैं कि पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा और सिंगापुर में ऐसा क्या है खास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के सिंगापुर के दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वॉन्ग के साथ मुलाकात की. इस दौरान भारत और सिंगापुर के बीच चार अहम समझौतों पर भी दस्तखत हुए.
अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने लॉरेन्स वॉन्ग के साथ सिंगापुर की AEM होल्डिंग्स लिमिटेड के सेमीकंडक्टर सेंटर का भी दौरा किया. पीएम मोदी ने कंपनियों को सेमीकॉन इंडिया एग्जिबिशन में आने का न्योता दिया. 11 से 13 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया एग्जिबिशन होगा.
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो भारत में भी कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं. पीएम मोदी ने कहा, 'हम भारत में भी अनेक सिंगापुर बनाना चाहते हैं और हमें खुशी कि हम इस दिशा में मिलकर कोशिश कर रहे हैं.'
पर प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा क्यों कहा? दरअसल, ऐसा कहने की वजह भारत को भी सिंगापुर की तरह सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का बड़ा हब बनाना है.
सिंगापुर का मतलब क्या?
60 से ज्यादा छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर सिंगापुर 735 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है. अगर देखा जाए तो सिंगापुर, भारत से लगभग साढ़े चार हजार गुना छोटा है. लेकिन इतना छोटा होने के बावजूद सिंगापुर सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का बादशाह है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










