
सिंगापुर में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम को सफल बनाने वाले भारतीय मूल के शख्स होंगे सम्मानित
AajTak
भारतीय मूल के 48 साल के डॉक्टर दीपक को महामारी के खिलाफ इस जंग में अपने योगदान के लिए पब्लिक सर्विस स्टार (कोविड-19) सम्मान से नवाजा जाएगा. उन्होंने कहा कि उस समय वैक्सीन को कारगर बनाने के व्यापक प्रयास किए गए थे.
सिंगापुर में कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर दिनेश वासु दास उन 32 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें कोरोना से निपटने में अपने योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के क्राइसिस एंड ऑपरेशंस ग्रुप के निदेशक दिनेश का कहना है कि देशव्यापी कोरोना टीकाकरण प्रोग्राम के तहत न सिर्फ देशभर में वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए बल्कि Pfizer-BioNTech वैक्सीन सबसे पहले यहीं उपलब्ध कराई गई.
48 साल के डॉक्टर दीपक को महामारी के खिलाफ इस जंग में अपने योगदान के लिए पब्लिक सर्विस स्टार (कोविड-19) सम्मान से नवाजा जाएगा. उन्होंने कहा कि उस समय वैक्सीन को कारगर बनाने के व्यापक प्रयास किए गए थे.
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे एक बेहतरीन टीम का हाथ है. वह कहते हैं कि एक ऐसी जुनूनी और पेशेवर टीम का साथ पाकर मैंने खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस किया. टीम ने सिंगापुर के लोगों को कोरोना से बचाने और इस वायरस का लोगों और उनके जीवन पर कम से कम असर पड़े, यह सुनिश्चित करने के भरसक प्रयास किए.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में न सिर्फ देशभर में जल्द से जल्द वैक्सीन केंद्र स्थापित किए गए बल्कि फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन सबसे पहले यहीं उपलब्ध कराई गई. उनका कहना है कि बीते तीन सालों में देश में 1.7 करोड़ कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराना उनकी सबसे बड़ी गौरवान्वित उपलब्धि है.
बता दें कि दिनेश के साथ ही सिंगापुर शिपिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष और इंटरनेशनल चैंबर ऑफ शिपिंग की उपाध्यक्ष कैरोलिन यांग को भी देश में कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम SeaVax के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








