
सिंगापुर दे रहा साथ... क्या बन जाएगी मलक्का स्ट्रेट में पेट्रोलिंग की बात? जानिए भारत के लिए क्यों अहम है ये समुद्री रास्ता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग से मुलाकात की है. मुलाकात में उन्होंने मलक्का स्ट्रेट में भारत की पेट्रोलिंग की कोशिशों का समर्थन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग से मुलाकात की जिस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी. सिंगापुर के पीएम ने मलक्का स्ट्रेट ((Strait of Malacca)) के गश्ती दल में शामिल होने की भारत की कोशिशों का समर्थन किया. अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिहाज से मलक्का स्ट्रेट भारत के लिए बेहद अहम है और भारत इसकी पेट्रोलिंग में शामिल होने का इच्छुक है. इस संबंध में पीएम मोदी ने सिंगापुर के पीएम से बात की और उन्होंने भारत की इस कोशिश में साथ देने की बात कही.
बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि सिंगापुर और भारत ने 'क्वांटम कंप्यूटिंग, एआई, ऑटोमोशन और मानवरहित जहाजों' में डिफेंस टेक्नोलॉजी सहयोग को गहरा करने पर सहमति जताई.
बातचीत में तय हुआ कि दोनों पक्ष समुद्री सुरक्षा बढ़ाने, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पनडुब्बी बचाव और हिंद-प्रशांत महासागर पहल में भी सहयोग करेंगे. बयान में आगे कहा गया है कि सिंगापुर मलक्का स्ट्रेट पेट्रोलिंग में भारत की दिलचस्पी की सराहना करता है.
विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) पी. कुमारन ने कहा कि भारत अंडमान सागर से नजदीकी के कारण मलक्का स्ट्रेट में पेट्रोलिंग में दिलचस्पी रखता है. उन्होंने आगे कहा कि इस पर अभी बातचीत चल रही है. इस स्ट्रेट में फिलहाल मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और सिंगापुर पेट्रोलिंग करते हैं.
उन्होंने कहा, 'भारत को उम्मीद है कि मलक्का स्ट्रेट पेट्रोलिंग दल में शामिल वर्तमान देशों और भारत के बीच तालमेल बिठाने के लिए कोई रास्ता निकाला जाएगा.'
मलक्का स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक है. यह एक संकरा समुद्री रास्ता है, जो हिंद महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ता है. यह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और मलेशिया प्रायद्वीप के बीच फैला है जो आगे जाकर सिंगापुर स्ट्रेट में मिल जाता है.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







