
सिंगापुर के प्रधानमंत्री छोड़ रहे अपना पद, अब कौन होगा अगला प्रधानमंत्री?
AajTak
सिंगापुर की राजनीति में बेहद अहम नेता रहे प्रधानमंत्री ली सीन लूंग अपना पद छोड़ रहे हैं. 15 मई को वो अपने पद से हट जाएंगे. उनकी जगह उनके उप प्रधानमंत्री लेंगे.
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने सोमवार को कहा कि वह 15 मई को पद छोड़ देंगे. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि उनकी जगह उनके उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग लेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में हैंडओवर का तारीख की घोषणा की गई है.
प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर जारी बयान में 72 साल के ली की तरफ से कहा गया कि नेतृत्व परिवर्तन किसी भी देश के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होता है.
बयान में कहा गया, 'मैं 15 मई 2024 को प्रधानमंत्री के रूप में अपनी भूमिका छोड़ दूंगा और उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग अगले प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेंगे.'
ली 2004 से सिंगापुर के तीसरे प्रधान मंत्री और सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के महासचिव के रूप में काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, 'लॉरेंस और उनकी टीम ने लोगों का विश्वास जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है, खासकर महामारी के दौरान.'
माना जा रहा है कि सिंगापुर में इस पावर हैंडओवर के कुछ महीनों बाद चुनाव कराए जाएंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











