
सिंगापुर की संसद में PM मोदी का स्वागत, सेमीकंडक्टर सहित भारत और सिंगापुर के बीच 4 समझौते
AajTak
पीएम मोदी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वॉन्ग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर के दो दिन के दौरे पर हैं. बुधवार को सिंगापुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था. इस यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी का सिंगापुर की संसद में भी भव्य स्वागत किया गया.
पीएम मोदी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वॉन्ग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
इसके बाद पीएम मोदी सिंगापुर की संसद पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने एक दूसरे देश के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी और सिंगापुर के उनके समकक्ष लॉरेंस वॉन्ग की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच चार समझौते हुए, जिसमें सेमीकंडक्टर को लेकर भी अहम समझौता शामिल है. दोनों देश सेमीकंडक्टर कलस्टर डेवलपमेंट और सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करेंगे.
PM मोदी की सिंगापुर यात्रा का एजेंडा
बीते कुछ दशकों में सिंगापुर ने वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में अपना विशेष स्थान बनाया है. सिंगापुर अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए हार्ड और सॉफ्ट दोनों तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना जारी रखा है. सिंगापुर की यूनिवर्सिटीज ने सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी सिंगापुर की राजकीय यात्रा पर हैं. उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध स्थापित होने की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











