
'सिंगापुर और हांगकांग में भारतीय मसालों पर कोई प्रतिबंध नहीं', प्रतापराव जाधव ने संसद में दी जानकारी
AajTak
प्रतापराव जाधव ने लोकसभा को बताया कि वाणिज्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों ने भारतीय मसालों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है. उन्होंने एक लिखित जवाब में कहा, 'हालांकि भारत से निर्यात किए गए मसालों के कुछ बैच को हांगकांग और सिंगापुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा वापस कर दिया गया था क्योंकि उनमें एथिलीन ऑक्साइड (ईटीओ) अनुमेय सीमा से अधिक था.'
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि वाणिज्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों ने भारतीय मसालों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है.
उन्होंने एक लिखित जवाब में कहा, 'हालांकि भारत से निर्यात किए गए मसालों के कुछ बैच को हांगकांग और सिंगापुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा वापस कर दिया गया था क्योंकि उनमें एथिलीन ऑक्साइड (ईटीओ) अनुमेय सीमा से अधिक था.'
मसाला बोर्ड ने किए हैं उपाय
उन्होंने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय के मसाला बोर्ड ने कई कदम उठाए हैं. इनमें गंतव्यों पर निर्यात किए जाने वाले मसालों का अनिवार्य प्री-शिपमेंट टेस्ट और सभी चरणों में संभावित ईटीओ कॉन्टेमिनेशन को रोकने के लिए निर्यातकों द्वारा पालन किए जाने वाले दिशानिर्देश जारी करना शामिल है.
आयातक देश की अलग-अलग ईटीओ सीमाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न उपायों में कच्चे माल की खरीद, प्रसंस्करण, पैकिंग, भंडारण, परिवहन आदि शामिल हैं. प्रतापराव जाधव ने कहा, 'इसके अलावा, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) देश भर में उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.'
एफएसएस अधिनियम, 2006 के तहत होती है कार्रवाई

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











