
सिंंगर अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, मांगी मदद- ब्लड डोनर की जरूरत
AajTak
'दिल बेचारा' एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मदद मांगी. उन्होंने लिखा कि ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत है, क्योंकि सिंगर अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती हैं. इसके साथ ही स्वास्तिका ने अपनी पोस्ट पर 'अर्जेंट एसओएस' भी लिखा है.
फिल्म 'दिल बेचारा' एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मदद मांगी. उन्होंने लिखा कि ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत है, क्योंकि सिंगर अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती हैं. इसके साथ ही स्वास्तिका ने अपनी पोस्ट पर 'अर्जेंट एसओएस' भी लिखा है. इसके अलावा डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने भी अरिजीत सिंह की मदर के लिए मदद मांगी है. #Copied গায়ক অরিজিৎ সিংয়ের মা–র জন্য এ নেগেটিভ ডোনার চাই আগামীকাল ঢাকুরিয়া আমরিতে। উৎসাহী রক্তদাতারা যোগাযোগ করুন নিতাশার সঙ্গে 8017197476 নাম্বারে।। स्वास्तिका मुखर्जी ने लिखी यह पोस्ट स्वास्तिका मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, "ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत है, अरिजीत सिंह की मां अर्मी डकूरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं. आज ही इसकी जरूरत है. स्वाति को कॉन्टैक्ट करें जो भी वेरिफाइड मेल डोनर्स हैं." इसके साथ ही स्वास्तिका ने कैप्शन में 'अर्जेंट एसओएस' भी लिखा है. वहीं डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने बंगोली भाषा में ट्विटर पर पोस्ट लिखी है. इसके साथ ही स्वास्तिका ने जो पोस्ट लिखी थी उसमें उन्होंने फोन नंबर नहीं मेंशन किया था जो श्रीजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा है.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












