
साहिल केस में बड़ा खुलासा: चश्मदीद बोले- बड़े भाई ने खुद को ड्राइवर बताकर पुलिस को किया गुमराह, स्टंटबाज नाबालिग को बचाने की हुई कोशिश
AajTak
Dwarka accident case update: दिल्ली के साहिल धनेशरा केस में चश्मदीद ने आरोप लगाया है कि नाबालिग ड्राइवर को बचाने के लिए परिवार ने ड्राइवर बदलने की कोशिश की थी. पुलिस ने आरोपी के 10वीं के रिकॉर्ड की जांच कर उसके नाबालिग होने की पुष्टि की है.
नई दिल्ली के द्वारका सड़क हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने सबूतों के आधार पर स्पष्ट किया है कि कार चलाने वाला नाबालिग है. हालांकि, जांच में कई ऐसे मोड़ आए हैं जो घटना की गंभीरता और परिवार की संदिग्ध भूमिका की ओर इशारा कर रहे हैं।
FIR में शुरुआत में आरोपी की उम्र 19 साल दर्ज थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मौके पर घबराहट में उम्र को लेकर झूठ बोला था. लेकिन कक्षा 1 से लेकर अब तक के दस्तावेजों की जांच के बाद पुष्टि हुई कि वह 17 साल का (नाबालिग) है.
हादसे के वक्त आरोपी की बहन कार में थी और वीडियो बना रही थी. पुलिस के मुताबिक यह चलती कार का एक सामान्य वीडियो है जिसमें आरोपी नहीं दिख रहा, लेकिन इसे जांच का हिस्सा बनाया गया है. आरोपी 10वीं का छात्र है, इसलिए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) ने उसे बोर्ड परीक्षा देने के लिए 10 फरवरी को अंतरिम जमानत दे दी है.
'असली ड्राइवर को छिपाने का खेल' 'आजतक' से बात करते हुए घटना के चश्मदीद ने दावा किया कि हादसे के तुरंत बाद आरोपी के परिवार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. आरोपी का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और अपना लाइसेंस दिखाकर दावा किया कि गाड़ी वह चला रहा था. हालांकि, पुलिस की सख्ती और पूछताछ के बाद परिवार ने आखिरकार माना कि गाड़ी नाबालिग भाई ही चला रहा था.
चश्मदीद के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मलबा 70 मीटर तक फैल गया था और साहिल की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी.
पुलिस ने द्वारका साउथ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 281 (लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाना), धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) और धारा 125(a) (दूसरों की जान और सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







