
'साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा भारत', IIM मुंबई में बोले पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा
AajTak
डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मंत्र से प्रेरित विकसित भारत@2047 के विजन के तहत भारत साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने भारत के 100 से अधिक यूनिकॉर्न और 1.9 लाख स्टार्टअप के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनने पर भी प्रकाश डाला.
प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने शनिवार को IIM मुंबई के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए एमबीए, कार्यकारी एमबीए और पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सफलता एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है जिसमें शिक्षक, परिवार और सहकर्मी शामिल होते हैं.
डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मंत्र से प्रेरित विकसित भारत@2047 के विजन के तहत भारत साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने भारत के 100 से अधिक यूनिकॉर्न और 1.9 लाख स्टार्टअप के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनने पर भी प्रकाश डाला.
उन्होंने मानव संसाधन विकास और नैतिक नेतृत्व पर जोर देते हुए कहा कि केवल तकनीकी कौशल ही पर्याप्त नहीं हैं. दृष्टिकोण, टीम वर्क, खुलेपन, आपसी सम्मान और पारदर्शिता जैसी क्षमताओं का विकास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. डॉ. मिश्रा ने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने और अपने ज्ञान को अपडेट रखने का आग्रह किया.
सिविल सेवा सुधार और मिशन कर्मयोगी
डॉ. मिश्रा ने 2014 से सरकारी प्रशासन में हुए रणनीतिक सुधारों का विस्तृत विवरण दिया. वरिष्ठ अधिकारियों की चयन प्रक्रिया में निष्पक्ष और न्यायसंगत बदलावों से पिछले लगभग एक दशक में शासन प्रणाली में बड़े सुधार हुए हैं. उन्होंने मिशन कर्मयोगी के बारे में बताया, जो 3,300 से अधिक पाठ्यक्रम और 1.3 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी क्षमता निर्माण प्रणाली बन गया है.
उन्होंने बताया कि मिशन कर्मयोगी ने 30 लाख से अधिक केन्द्रीय लोक सेवकों और राज्यों, शहरी स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के 1 करोड़ से अधिक अधिकारियों तक अपनी पहुंच बनाई है. आईजीओटी प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक 5 करोड़ से अधिक पाठ्यक्रम पूरे किए जा चुके हैं, जिनमें से 2 लाख पाठ्यक्रम प्रतिदिन लिए जाते हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








