
'साहब, मैंने अपनी बीबी का कत्ल किया है', थाने पहुंच युवक ने किया सरेंडर
AajTak
घटना चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर गांव की है. गांव के रहने वाले धर्मेंद्र यादव और उसकी पत्नी संगीता के बीच मायके आने-जाने को लेकर विवाद होता रहता था.
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में कत्ल का एक खौफनाक मामला सामने आया है. एक युवक मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और कहा कि साहब, मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है. उसे गिरफ्तार कर लिया जाए. युवक की ओर से इस तरह अपने अपराध का इकरार किए जाने से कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. युवक से पूछताछ के बाद पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और उसकी मृत पत्नी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











