
'साहब मेरा पति नपुंसक है...', थाने पहुंची नई नवेली दुल्हन, ससुराल वालों पर लगाया धोखे का आरोप
AajTak
बांदा में एक महिला ने थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखा देने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसका पति नपुंसक है. ससुराल वालों ने उन लोगों को धोखे में रखकर शादी करवाई. साथ ही महिला ने कहा कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए टॉर्चर देते हैं.
यूपी के बांदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक नवविवाहिता महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाना पहुंच गई. महिला का कहना है कि उसका पति नपुंसक है और शादी से पहले ये बात उससे छुपाई गई. साथ ही महिला ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया. कहा कि ससुराल वाले दहेज के लिए उससे मारपीट करते हैं.
पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही महिला के पति को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है. वहां, डॉक्टरों की एक टीम महिला के पति की जांच करेगी और पता लगाएगी कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप सच्चे हैं या नहीं. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 6 माह पहले हमीरपुर में हुई थी. वह पिछले 3 माह से अपने मायके में रह रही है. कहा कि उसका पति नपुंसक है. शादी के बाद से ही वह उसके पास आने से कतराता था. जब उसने पति से इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि मैं तुम्हारे लायक नहीं हूं. मेरी दवा चल रही है. महिला ने कहा कि यह सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है. लेकिन यह बात ससुराल वालों ने उससे और उसके घर वालों से छिपाई. यही नहीं, महिला का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के अगले दिन से ही उसे दहेज के लिए टॉर्चर करने लगे थे. जिस कारण वह मायके आकर रहने लगी. महिला का कहना है कि ससुराल वाले उसे धमकाते हैं. कहते हैं कि पति की नपुंसकता की बात का अगर कहीं जिक्र किया तो वे लोग उसे जान से मार डालेंगे.
तिंदवारी थाना के थाना अध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. विवेचना की जा रही है. महिला के पति का मेडिकल कराया जा रहा है, जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ दहेज वाले मामले पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









