
सावरकर पर हमारी चर्चाओं को अतीत में अटके न रहकर वर्तमान में आगे बढ़ना होगा
The Wire
'माफ़ीवीर' कहकर सावरकर की खिल्ली उड़ाने की जगह सावरकरवाद के आशय पर बात करना हमारे लिए आवश्यक है. अगर वह कामयाब हुआ तो हम सब चुनाव के ज़रिये राजा चुनते रहेंगे और आज्ञाकारी प्रजा की तरह उसका हर आदेश मानना होगा.
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के एक समर्थक ने चिंतित होकर पूछा, ‘क्या राहुल गांधी को इस वक्त सावरकर की आलोचना करनी चाहिए थी?’
उनकी चिंता वाजिब है. यात्रा महाराष्ट्र से गुजर रही थी. सावरकर का महाराष्ट्र के हिंदुओं की चेतना में विशेष स्थान है, ऐसा काफ़ी पहले से माना जाता है. कांग्रेस की आज की सहयोगी शिव सेना सावरकर को आदरणीय मानती है. उसने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर भी की.
राहुल और कांग्रेस के शुभचिंतकों की फ़िक्र यह है कि राहुल गांधी के धर्मनिरपेक्ष विचारधारात्मक उत्साह की राजनीतिक क़ीमत कहीं पार्टी को न चुकानी पड़े. अभी सद्भाव, प्रेम की जगह इस प्रकार के वक्तव्य की ज़रूरत नहीं जो किसी भी तरह की कटुता पैदा करे, यह उनका कहना है. सावरकर की आलोचना नकारात्मक है और इसलिए अनावश्यक है.
लेकिन जैसा देखा गया, शिव सेना की कोई रुचि मामले को आगे खींचने की नहीं है. गठबंधन बरकरार रहेगा, यह उसने भी साफ़ कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार करना पड़ा कि सावरकर ने अंग्रेज़ी हुकूमत से माफ़ी मांगी थी. वे उसके पक्ष में सफ़ाई और तर्क दे रहे हैं. लेकिन यह तथ्य स्थापित तो हो ही गया है कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफ़ी मांगी थी.

बीते शुक्रवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर कटाक्ष करने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षक ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं.

गैस आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन वाले घरेलू उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने या लेने पर रोक लगा दी है. वहीं, 14 मार्च को एलपीजी बुकिंग में 13 मार्च के मुक़ाबले 10 लाख की गिरावट दर्ज की गई. इसी बीच, गैस की आपूर्ति में बाधा आने के कारण गुजरात में औद्योगिक गैस खपत पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, इसके चलते कई कारखानों को उत्पादन घटाने के लिए मजबूर हैं.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.







