
सावधान! Google Chrome जैसा दिखने वाला ये ऐप आपका बैंक अकाउंट कर सकता है खाली
AajTak
अभी काफी एंड्रॉयड मैलवेयर आ चुका है जो यूजर्स के डिवाइस को इन्फेक्ट कर देता है. अब एक नए मैलवेयर के बारे में पता चला है. ये नया एंड्रॉयड मैलवेयर Google Chrome ऐप की तरह दिखता है. रिपोर्ट के अनुसार ये अब तक हजारों डिवाइस को इन्फेक्ट कर चुका है.
अभी काफी एंड्रॉयड मैलवेयर्स आ चुके हैं जो यूजर्स के डिवाइस को इन्फेक्ट कर देते हैं. अब एक नए मैलवेयर के बारे में पता चला है. ये नया एंड्रॉयड मैलवेयर Google Chrome ऐप की तरह दिखता है. रिपोर्ट के अनुसार ये अब तक हजारों डिवाइस को इन्फेक्ट कर चुका है. इसको साइबर सिक्योरिटी फर्म Pradeo ने रिपोर्ट किया है. रिसर्चर ने इस मैलवेयर को Smishing Trojan कैटेगरी का हिस्सा बताया है. रिसर्चर के अनुसार फेक Google Chrome ऐप उस मोबाइल अटैक कैंपेन का हिस्सा है जो आपके डिवाइस पर फेक ऐप इंस्टॉल करके क्रेडिट कार्ड डिटेल्स चुरा लेता है. ये मैलवेयर विक्टिम के फोन का यूज करके हजारों फिशिंग SMS दूसरे यूजर्स को सेंड करता है. सिक्योरिटी रिसर्चर के अनुसार जिस स्पीड से ये मैलवेयर फैल रहा है ऐसे में ये हजारों डिवाइस का इन्फेक्ट कर चुका है. टारगेट को इसे इंस्टॉल करने के लिए एक SMS मिलता है. इस SMS में पैकेज डिलीवरी को रिलीज करने के लिए कस्टम फी देने की बात कही जाती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












