
सावधान! ये 5 तरह की कॉल कर देंगी आपका बैंक खाता खाली, ना करें ये गलती
AajTak
साइबर क्रिमिनल्स भोले-भाले लोगों को चूना लगाने के लिए कई ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं. आज आपको कुछ लेटेस्ट स्कैम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम, eSIM Scam, पार्सल स्कैम और डिजिटल अरेस्ट तक शामल है. इस तरह के स्कैम्स में फंसकर कई लोगों की जिंदगी भर की कमाई तक लुट जाती है. आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं.
साइबर फ्रॉड के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं, जहां बहुत से लोगों को जिंदगी भर की कमाई तक लूटी जा रही है. हाल ही में एक केस दिल्ली-NCR के नोएडा से सामने आया है, जहां एक महिला के साथ 27 लाख रुपये की ठगी हो गई. इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट करके भी लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है.
साइबर ठग आमतौर पर लोगों को लूटने के लिए अलग-अलग तरकीब का इस्तेमाल करते हैं. आज आपको साइबर ठगी के कुछ ऐसे ही 5 प्रकार के केस बताने जा रहे हैं.
भोले-भाले लोगों को लूटने के लिए साइबर स्कैमर्स आजकल आमतौर पर ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का सहारा ले रहे हैं. इस तरह के केस में साइबर क्रिमिनल्स आपको व्हाट्सऐप या अन्य मैसेजिंग ऐप के जरिए या फिर ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए जाल में फंसा सकते हैं.
ऑनलाइन ट्रेडिंग के खेल में साइबर क्रिमिनल्स हाई रिटर्न का लालच देते हैं. आंखों में धूल झौंकने के लिए वह एक फर्जी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए वह फर्जी ऐप में फर्जी प्रोफिट दिखाते हैं.
पार्सल स्कैम भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. यहां कई लोगों को एक कॉल आती है, जिसमें कहा जाता है कि आपके नाम से पार्सल है. इसके बाद बताया जाता है कि वह पार्सल विदेश जा रहा था, जिसमें कुछ ड्रग्स, पासपोर्ट और अन्य डिटेल्स मिली. आपके खिलाफ केस दर्ज हुआ है.
इसके बाद एक अन्य कॉल आती है, जिसमें सामने वाला शख्स खुद को पुलिस वाला बताया है. इसके बाद विक्टिम को डराया और धमकाया जाता है. फिर उसे डिजिटली अरेस्ट किया जाता है. इसके बाद उससे मोटी रकम मांगी जाती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












