
सावधान! अभी और खराब होगी दिल्ली की हवा, नवंबर में बढ़ेगा प्रदूषण, जानिए वजह
AajTak
अक्टूबर का महीना तो गुजर गया लेकिन साफ हवा की उम्मीद अभी भी नहीं की जा सकती. नवंबर की शुरुआत से ही हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पहले दो हफ्तों में दिल्ली की हवा अक्टूबर से भी ज्यादा जहरीली हो सकती है.
अक्टूबर का महीना खत्म हो चुका है और नवंबर की शुरुआत में भी साफ हवा की उम्मीद नहीं है. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के आंकड़ों के अनुसार, इस अक्टूबर में दिल्ली में 27 दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा. AQI केवल 4 दिन संतोषजनक श्रेणी में रहा है. बता दें, AQI का स्तर 51 से 100 के बीच हो तो उसे ‘संतोषजनक’ माना जाता है. पूरे महीने में एक भी दिन ‘अच्छी’ श्रेणी (AQI 50 से कम) में नहीं आया.
सबसे खराब AQI 30 अक्टूबर को 373 दर्ज किया गया, यह पिछले तीन सालों में अक्टूबर महीने का सबसे ऊंचा स्तर रहा. इसके अलावा CPCB मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण डेटा की कम रिपोर्टिंग और मॉनिटर के पास पानी का छिड़काव कर AQI को प्रभावित करने की खबरों के बावजूद, दिल्ली ने दिवाली की रात (20 अक्टूबर) को AQI 345 दर्ज किया, जो 2024 की दिवाली (AQI 328) से भी ज्यादा था.
CREA के विश्लेषक मनोज कुमार ने बताया कि 2015 से 2025 के बीच अक्टूबर का औसत AQI 173 से 285 के बीच रहा है. 2021 में 173 का स्तर कोविड लॉकडाउन की वजह से था, उसके बाद के वर्षों में औसत 210 से 234 के बीच स्थिर हो गया है.
हर अक्टूबर में हवा खराब
मनोज कुमार बताते हैं कि अक्टूबर 2025 का औसत AQI 223 दिखाता है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता हर अक्टूबर में लगातार ‘खराब’ श्रेणी में है, और पिछले एक दशक में कोई लगातार सुधार नहीं हुआ है, जो बताता है कि अस्थायी उपाय प्रदूषण में संरचनात्मक बदलाव लाने में नाकाम रहे हैं. अक्टूबर में पराली जलाने का सीधा असर मामूली रहा, क्योंकि पिछले 5 सालों में इस बार पराली जलाने की घटनाएं सबसे कम दर्ज की गई. एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम डेटा के मुताबिक, 30 अक्टूबर को दिल्ली के PM 2.5 में पराली जलाने का योगदान सिर्फ 0.5% था, जो 31 अक्टूबर को बढ़कर 1.6% तक पहुंचा
क्या नवंबर में सबसे ज्यादा बढ़ेगा प्रदूषण?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










