
साल भर से घर में हैं मुकेश खन्ना, कहा- जाने क्यों पार्टी किए बिना नहीं रह सकते लोग
AajTak
मुकेश कोरोना काल के दौरान एक दिन के लिए भी अपने कांदीवली स्थित घर से बाहर नहीं निकले हैं. बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग कितनी जरूरी है और अब क्योंकि वैक्सीन आ गई है तो लोगों को बेसब्र होकर घर से निकल नहीं जाना चाहिए.
भीष्म पितामह और शक्तिमान जैसे अमर किरदार निभा चुके दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने कोविड संबंधी नियमों का बहुत सख्ती से पालन किया है. मुकेश कोरोना काल के दौरान एक दिन के लिए भी अपने कांदीवली स्थित घर से बाहर नहीं निकले हैं. बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग कितनी जरूरी है और अब क्योंकि वैक्सीन आ गई है तो लोगों को बेसब्र होकर घर से निकल नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "पिछले साल मार्च में जब देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था, तब से लेकर आज तक मैं कांदीवली स्थित अपने फ्लैट से बाहर नहीं निकला हूं. मैं या तो अपने टैरेस पर चला जाता हूं या फिर अपनी बिल्डिंग के कंपाउंड में ही रहता हूं. मैंने पिछले 11 महीनों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया है और अपने घर पर ही रहा हूं. मेरा मानना है कि जब देश और महामारी से हमें आगाह किया जा रहा है तो बेसब्र होने की जरूरत क्या है?"More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












