
साल के 6 महीने बाढ़ में डूबा रहता है ये क्षेत्र, तरबूज की खेती से मुनाफा कमा रहे किसान
AajTak
बिहार के पूर्णिया क्षेत्र की मिट्टी बालू वाली है. यहां पारंपरिक फसलों की खेती करना मुश्किल है. ऐसे में कस्बा एग्रीकल्चर कॉलेज के प्रोफेसर ने किसानों को इस मिट्टी में तरबूज की खेती की सलाह दी. यहां के किसान तरबूज की खेती से अब अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने के चलते बिहार के सीमांचल में खेती-किसानी करना काफी मुश्किल है. यहां साल के 6 महीने खेती होती है. वहीं, 6 महीने तक इलाका पूरी तरह से बाढ़ में डूबा रहता है. हालांकि, ऐसे क्षेत्र में भी किसान तरबूज की खेती से ठीक कमाई कर रहे हैं.
सलाह के बाद शुरू की तरबूज की खेती
पूर्णिया क्षेत्र की मिट्टी बालू वाली है. यहां पारंपरिक फसलों की खेती करना मुश्किल है. ऐसे में कस्बा एग्रीकल्चर कॉलेज के प्रोफेसर ने किसानों को बलुआही मिट्टी में तरबूज की खेती की सलाह दी. प्रोफेसर की बात मानकर यहां के किसान तरबूज की खेती में लग गए और अब बहुत अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.
अन्य राज्यों को भी जाता है यहां का तरबूज
तरबूज की खेती करने वाले बायसी के डंगरा पुल के नीचे खेती कर रहे किसान मोहन ने बताया कि हमारा खेत नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण तकरीबन 6 माह जलमग्न रहता है, साल के बचे छह माह में खेत के सूखे रहने पर तरबूज की खेती करते हैं. बालू मिट्टी में तरबूज की खेती अच्छे से होती है. यहां का तरबूज अन्य राज्यों में निर्यात किया जा रहा है. तरबूज की खेती करना ही जीवनयापन का प्रमुख जरिया है.
तरबूज के साथ खीरे की भी होती है खेती

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











